फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi said India is a country of Tapasvi people

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान तपस्वी लोगों का देश, यहां तपस्वियों पर हो रहा आक्रमण

Mon, 16 Jan 2023 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

होशियारपुर के टांडा पहुंचने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि हिंदुस्तान में जो व्यक्ति पसीना बहाता है वह तपस्वी है। यहां पर तपस्वी लोगों पर ही हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said India is a country of Tapasvi people
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर के टांडा पहुंचने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि हिंदुस्तान में जो व्यक्ति पसीना बहाता है वह तपस्वी है। यहां पर तपस्वी लोगों पर ही हमले हो रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है उलटा तीन चार बड़े घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। एक साल तक किसान सड़कों पर बैठे रहे और पीएम मोदी ने एक मिनट भी किसानों से बात नहीं की। अगर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार होती तो वह खुद किसानों की बात सुनने मौके पर पहुंच जाते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी बात लोकसभा व राज्यसभा में नहीं सुनी जाती, जब बोलने का मौका आता है तो माइक ऑफ कर दिया जाता है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया और लोगों को अपनी बात सुनाने आया हूं। राहुल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म का सम्मान, मेहनत करने, भाईचारे और नफरत न करने का संदेश दिया। इसी पर यह यात्रा भी आधारित है। भाजपा की सरकार में देश में नफरत बढ़ी है।

विज्ञापन

पंजाब की सरकार पंजाब से ही चलनी चाहिए
राहुल गांधी ने पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान को दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। हमने पंजाब में जितनी बार कांग्रेस की सरकार बनाई, वह पंजाब से ही चली। हर प्रदेश की भाषा, इतिहास और अपना जीने का तरीका होता है। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। जालंधर में यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी का यह पहला संबोधन था।

आपका प्यार हमें शक्ति देता है
राहुल गांधी ने कहा जब यात्रा शुरू की तो काफी सोचा कि 3500 किलोमीटर चलना है। अब तो कश्मीर 450 किलोमीटर रह गया है। यात्रा के शुरू होने के 4-5 दिन के बाद थकान बिल्कुल गायब हो गई। बारिश, आंधी, पसीना लेकिन थके नहीं। आपका प्यार मुझे आगे धकेल रहा है। सुबह फ्रेश उठता हूं तो रात को भी फ्रेश सोता हूं। 5-6 लोगों को यात्रा में चोट लगी। 5-6 लोग इस यात्रा में शहीद हुए हैं। इस यात्रा में लाखों लोग चले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed