फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi rally at sangrur and criticized bjp, akali dal and kejriwal, punjab assembly election

बादल बस मेरा-मेरा करते हैं, तेरा-तेरा करना आता ही नहीं: राहुल गांधी

Thu, 02 Feb 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 02 Feb 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally at sangrur and criticized bjp, akali dal and kejriwal, punjab assembly election
पंजाब में राहुल गांधी - फोटो : SELF
विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी में संगरूर में रैली को संबोधित किया और अकाली भाजपा की तीखी आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार आने से पहले सब ठीक चल रहा था। जब सरकार सत्ता में आई तो कहा गया कि गुरु नानक जी की सोच पर काम करेंगे, लेकिन आज वे बस मेरा-मेरा करते रहते हैं। उन्हें तेरा-तेरा तो करना आता ही नहीं। बादल कहते हैं सब मेरा है, तुम्हारा कुछ नहीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मेरा-मेरा करने वाल जनता की सेवा कैसे करेगा? ऐसा इंसान लोगों के सपने कैसे पूरे करेगा? राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोग रोडवेज की बसों में जाते थे, लेकिन अब बादल कहते हैं कि अगर आप को कहीं जाना है, तो बस हमारी होगी। राहुल ने बादल सरकार को किसानों के लिए मुसीबतों वाला बताते हुए कहा कि पंजाब में नशे और ड्रग्स के बिजनेस ने सब तहस नहस कर दिया है और यह बादलों की देन है।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि पंजाब में शराब का कमिशन बादल परिवार को दिया जाता है, लेकिन मैं यहां झूठे वायदे करने नहीं आया हूं। जो कह रहा हूं, वह करके भी दिखाऊंगा। नशे का जड़ से खात्मा करुंगा। युवाओं के लिए रोजगार लेगर आऊंगा। किसानों के कर्ज माफ कराऊंगा। अमरिंदर सिंह के सीएम बनते ही ड्रग्स रोकने के लिए कड़ा कानून लाऊंगा। नशे के सौदागरों को जेलों में डालकर उनकी जमीन जायदाद जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने न मोदी को छोड़ा, न केजरीवाल को बख्शा

rahul gandhi rally at sangrur and criticized bjp, akali dal and kejriwal, punjab assembly election
राहुल गांधी की रैली
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि हर एक को 15 लाख दूंगा, किसानों की मदद करूंगा, लेकिन बारिश आई-ओले गिरे तो भी उन्होंने किसानों का नहीं, बल्कि माल्या जैसे अमीरों का कर्ज माफ कर दिया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के हितों के बारे में ही सोच रही है, किसानों की बदतर हालत उनकी नजर से परे है। इस मौके पर पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला के अलावा अन्य कांग्रेसी प्रत्याशी व नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाबियों को नए नए सपने दिखाने वाले केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का बुरा हाल कर रखा है। केजरीवाल नरेंद्र मोदी से भी बड़े ड्रामेबाज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आटो चालकों, सफाई कर्मियों, झुग्गी झोपड़ी वालों से बात करके उसकी असलियत का पता लग सकता है। केजरीवाल खुद को सबसे ऊपर समझता है।

राहुल गांधी ने कहा कि आप दिल्ली वालों से यह पूछो कि वहां आप क्या बदलाव लेकर आई, सच सामने आ जाएगा और ऐसे लोग अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। राहुल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। बता दें कि पंजाब में 4 फरवरी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जबकि चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed