फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rahul gandhi, rahul chandigarh visit, punjab congress, punjab assembly election, punjab, chandigarh

राहुल ने कांग्रसियों को दिया पंजाब विस चुनाव जीतने का फार्मूला

Mon, 18 Apr 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, rahul chandigarh visit, punjab congress, punjab assembly election, punjab, chandigarh
चंडीगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के नेताओं को विधानसभा चुनाव जीतने का फॉर्मूला दिया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी तभी हम जीतेंगे। इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव जीतना है तो नेताओं को गलियों और गांवों में जाना होगा।
विज्ञापन


जीरकपुर केएक रिसॉर्ट में वर्करों के साथ बैठक करने के बाद वह मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस को अपनी क्षमता का इस्तेमाल करना होगा। अपने नेताओं और वर्करों की क्षमता का इस्तेमाल करना होगा। पंजाब केमुद्दों पर पार्टी जो करना चाहती है वह जनता को बताना होगा।
विज्ञापन


पार्टी का स्पष्ट विजन लोगों को बताया जाना चाहिए। तब ही हमारी सरकार आएगी। राहुल ने कहा कि पंजाब के हालात देख कर उन्हें बहुत दुख होता है। पंजाब ने हरित क्रांति और औद्योगिक विकास दिया। कुछ समय पहले वह हरियाणा गए थे तो वहां के लोग इस बात पर गर्व करते हैं कि उन्होंने पंजाब को काफी पीछे छोड़ दिया है। हमें पंजाब को दोबारा खड़ा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जो जानने और सुनने आया था, उसमे सफल रहा

rahul gandhi, rahul chandigarh visit, punjab congress, punjab assembly election, punjab, chandigarh
चंडीगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
राहुल ने कहा कि वह वर्करों से मिलने, उनके मुद्दे सुनने आए थे और यह दौरा सफल रहा। वर्करों ने कुछ मुद्दे उठाए हैं। जिनमें नशे, किसानों की बुरी हालत, इंडस्ट्री की बदहाली और कैंसर शामिल हैं। योजनाबद्ध ढंग से पार्टी अपने नेताओं के जरिए इन मुद्दों पर स्टैंड जनता को बताएगी। वर्करों ने कहा है कि टिकट वितरण में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और छह महीने पहले टिकटों का ऐलान होना चाहिए।

पार्टी यह करेगी। यूथ, अनुभवी और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि टिकटों का फैसला दिल्ली में होता है। सीएम कैंडिडेट केसवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एमएलए ही सीएम चुनते हैं। साथ ही यह भी कहा कि कैप्टन अमरिंदर पीपीसीसी प्रेसिडेंट है हीं। कांग्रेस वर्करों के हतोत्साहित होने के सवाल को उन्होंने नकार दिया।

यूथ पर रहेगा फोकस, युवाओं को टिकट देंगे
राहुल गांधी ने संकेत दिए कि उनका फोकस यूथ पर ही रहेगा। जब उनसे सवाल किया गया कि पार्टी यूथ को कितने टिकट देगी तो राहुल ने कैप्टन अमरिंदर से पूछा कि वह कितने देना चाहते हैं। कैप्टन ने कहा कि 30 से 35 टिकट। तो राहुल ने कहा कि वह 35 से 40 टिकट देंगे। राहुल पहले से यूथ को आगे लाने के हिमायती रहे हैं।

मेरी इमेज खराब करने को मोदी जी ने रखा बजट

rahul gandhi, rahul chandigarh visit, punjab congress, punjab assembly election, punjab, chandigarh
चंडीगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी - फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर एंटी-राहुल कैंपेन के सवाल पर राहुल गांधी हंसते हुए बोले कि मोदी जी ने मेरी इमेज खराब करने को बजट बनाया हुआ है। उसमें पांच-सात सौ करोड़ रुपये डालते रहते हैं, मेरी छवि को खराब करने के लिए। प्रशांत किशोर ने मुझे बताया है कि यह कैसे होता है। पर कांग्रेस की ऐसी पॉलिसी नहीं है।

पंजाब की यादों में खो गए राहुल
राहुल गांधी मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब की यादों में खो गए। वह पंजाब केहालातों पर बोल रहे थे। बोलते-बोलते अचानक यादों के झरोखे में चले गए, उनके साथ बैठे कांग्रेस नेता हैरत में पड़ गए। अपनी यादें सांझे करते हुए राहुल ने बताया कि कई साल पहले वह चंडीगढ़ ली-कर्बूजिए की बिल्डिंग में आए थे।

इस बीच चंडीगढ़, पंजाब को देने का सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा चंडीगढ़ को पंजाब-हरियाणा से रिलेट करते हैं। राहुल ने बताया कि एक बार उनके पिता काफी दुखी थे। उन्होंने पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि संत लोंगोवाल का निधन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed