फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi punjab visit, rahul gandhi statement on drug addicts, rahul gandhi protest in punjab

राहुल गांधी बोले, एक महीने में नशा खत्म कर दूंगा, बयान की 10 बातें

Mon, 13 Jun 2016 05:15 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 13 Jun 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi punjab visit, rahul gandhi statement on drug addicts, rahul gandhi protest in punjab
पंजाब में नशे के विरोध में राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री बादल बिजनेस को आसान करने की बात करते हैं, लेकिन पंजाब में एक ही आसान बिजनेस है, वह चिट्टे है का।
विज्ञापन


राहुल गांधी सोमवार को जालंधर के डीसी कांप्लेक्स के सामने सूबे की कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लगाए गए धरने को संबोधित करने पहुंचे थे। राहुल ने 10 मिनट के भाषण में कहा कि सूबे में सत्ताधारी पार्टी चिट्टे का कारोबार कर रही है। इस दलदल में युवा फंस चुका है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि चार साल पहले वह पंजाब यूनिवर्सिटी आए थे, जहां उन्होंने पंजाब के युवाओं में नशा होने की बात कही थी। सरकार से आग्रह किया था कि चिट्टे को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि सूबे से चिट्टा क्या खत्म करना था, उल्टा मुझसे दुर्व्यवहार कर मेरा मजाक उड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले वर्तमान में ड्रग, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या है। दुनिया की कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां से आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा हुआ हो। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा सूबा है, जहां की पुलिस ने आतंकवाद को हरा दिया। कसूर पंजाब पुलिस का नहीं सत्ता चलाने वालों का है, जिन्होंने काबिल पुलिस अधिकारियों की जगह काम न करने वाले अधिकारियों को तैनात कर दिया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो एक माह में पूरा प्लान तैयार है।

‘भट्ठा परसौल में किए संघर्ष के तर्ज पर लड़ेंगे नशे के खिलाफ जंग’

rahul gandhi punjab visit, rahul gandhi statement on drug addicts, rahul gandhi protest in punjab
पंजाब में नशे के विरोध में राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि सुखबीर बादल ने मेरा मजाक उड़ाया था, वह तो अब भी मानने को तैयार नहीं हैं कि सूबे में नशा फैला है। क्योंकि इस धंधे में शिअद को मुनाफा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य इन लोगों ने खराब कर दिया, जिसको अब बदलना होगा।

राहुल ने कहा कि जब मैं भट्ठा परसौल में किसानों के लिए संघर्ष के लिए गया तो भी मीडिया ने मेरा मजाक उड़ाया था। हमारे कई सालों के संघर्ष की बदौलत ही जमीन अधिग्रहण बिल लाया गया। ठीक उसी तर्ज पर अब पंजाब में नशे के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी।

राहुल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के सत्ता में आते ही लोगों से लूटा हुआ पैसा उनको वापस दिलाया जाएगा। साथ ही पंजाब से निकल चुकी इंडस्ट्री को वापस लाया जाएगा। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़, कैंपेन कमेटी की अंबिका सोनी, सांसद शमशेर सिंह दूलो, नेशनल एससीएसटी आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका, हंसराज हंस समेत पंजाब के कई विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed