फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi meets retired army officers in Punjab

Bharat Jodo Yatra: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से मिले राहुल गांधी, अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाया

Thu, 12 Jan 2023 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 12:08 AM IST
सार

बैठक में अग्निपथ योजना पर लंबा विचार विमर्श किया गया। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने एक सुर में कहा कि सेना एक अनुशासित बल है और इस योजना से उसे काफी नुकसान होगा। भारत जोड़ो यात्रा के प्रवक्ता अमित बावा ने कहा कि मुलाकात काफी सकारात्मक रही और राहुल गांधी ने यात्रा के बाद सेना के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से दोबारा मुलाकात का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi meets retired army officers in Punjab
राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों के शिष्टमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सेना के अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत की। अधिकारियों ने राहुल से आग्रह किया कि अग्निवीर योजना के खिलाफ वह संसद में बोलें ताकि इसके नुकसान से देश को अवगत करवाया जा सके। 

विज्ञापन


बैठक में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीजीएस ग्रेवाल, बिग्रेडियर प्रदीप राठी, गुरजाप गिल व शरद वर्मा शामिल थे। बैठक का समन्वय अमित बावा ने करवाया। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अब सेना के मुकाबले अर्द्धसैनिक बलों को उठाया जा रहा है। यही कारण है कि युवा अब सेना के स्थान पर अर्द्धसैनिक बलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बैठक में अग्निपथ योजना पर लंबा विचार विमर्श किया गया। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने एक सुर में कहा कि सेना एक अनुशासित बल है और इस योजना से उसे काफी नुकसान होगा। भारत जोड़ो यात्रा के प्रवक्ता अमित बावा ने कहा कि मुलाकात काफी सकारात्मक रही और राहुल गांधी ने यात्रा के बाद सेना के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से दोबारा मुलाकात का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों से मिले लेकिन नहीं की चर्चा
राहुल गांधी मंडी गोबिंदगढ़ में थे, जो उद्यमियों का एक बड़ा केंद्र है। उद्यमियों के साथ बैठक का शेड्यूल राहुल गांधी के साथ नहीं था और बुधवार को इसको अचानक तैयार किया गया। राहुल गांधी लंच के बाद उद्यमियों से मिले लेकिन व्यापक चर्चा नहीं की।

पंजाब मेरा बड़ा भाई है: भूपेंद्र हुड्डा 
सरहिंद में राहुल गांधी की रैली में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शहीदों और गुरुओं की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब मेरा बड़ा भाई है। पंजाब ने हमेशा देश व मानवता की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। हम भी कभी पंजाब का हिस्सा होते थे। यहां का इतिहास सुनहरे पन्नों में दर्ज है। 


उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के ज्वलंत मसलों को खत्म करने और सभी मजहबों को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। यह यात्रा अब जन आंदोलन बन चुकी है। यह कोई आसान काम नहीं है कि देश की खातिर 3500 किमी पैदल यात्रा की जाए। मेरी शुभकामाएं राहुल आप के साथ हैं, आने वाला समय राहुल आपका होगा। इससे पहले सरहिंद अनाज मंडी में भूपेंद्र हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा का फ्लैग पंजाब कांग्रेस के नेताओं को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed