Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी से मिले PAU के विशेषज्ञ, कहा- पंजाब की खेती व युवाओं को नशे से बचाने की जरूरत
बैठक में पानी पर भी चर्चा की गई। मुद्दा उठा की पंजाब पानी की कमी से जूझ रहा है। लंबे समय तक पंजाब ने पानी दिया है और राजस्थान को पानी जा रहा है। अब सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का मुद्दा उठाया जा रहा है। कुछ राजनीतिक लोगों ने पंजाब के पानी के मसले को अपनी कुर्सी की खातिर उलझा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू)के कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिले और उनके समक्ष पंजाब में खेतीबाड़ी व नशे को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमने कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1996 व 2003 में पंजाब की खेती को लेकर एक मॉडल दिया था लेकिन कैप्टन ने उसको देखा तक नहीं। अगर उस मॉडल को लागू किया जाता तो पंजाब में खेतीबाड़ी का धंधा मुनाफे वाला तो होता। प्रदेश तरक्की की राह पर भी होता। राहुल गांधी ने उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और इस पर मंथन किया। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा को खत्म करने के बाद वह उनके साथ लंबा वक्त बिताने के इच्छुक हैं ताकि पंजाब की खेती को बचाया जा सके और नशे से निकाला जा सके।
डॉ. सुरजीत सिंह ने राहुल गांधी को बताया कि पंजाब में प्रति व्यक्ति खेती का रकबा कम होता जा रहा है लेकिन उनका मॉडल अगर लागू हो जाता तो एक हेक्टेयर वाला छोटा किसान भी हर साल तीन लाख रुपये कमा सकता है। पंजाब में एकीकृत कृषि की जरूरत है। मसलन, पंजाब सिर्फ चाय पत्ती बाहर से मंगवाता रहा है बाकी तो सब कुछ पंजाब में पैदा होता है। कपड़े से लेकर लकड़ी के औजार का लंबा चौड़ा कारोबार है। यह कृषि पर आधारित है। लकड़ी उद्योग को जिंदा करने की जरूत है। इससे घर-घर रोजगार पैदा होगा। हथौड़ी से लेकर कस्सी तक में लकड़ी का इस्तेमाल होता है।
बैठक में पानी पर भी चर्चा की गई। मुद्दा उठा की पंजाब पानी की कमी से जूझ रहा है। लंबे समय तक पंजाब ने पानी दिया है और राजस्थान को पानी जा रहा है। अब सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का मुद्दा उठाया जा रहा है। कुछ राजनीतिक लोगों ने पंजाब के पानी के मसले को अपनी कुर्सी की खातिर उलझा दिया है।
युवाओं को प्रेरित कर नशा छुड़ाना होगाः डॉ. सतनाम
पंजाब में नशे के ऊपर सर्वे करने वाले डॉ. सतनाम सिंह का कहना है कि उन्होंने जो रिपोर्ट दी, उसका उल्टा प्रचार हो गया कि पंजाब का 75 फीसदी युवा नशे का आदी हैं। पंजाब में सैंपल सभी उम्र के लोगों का लिया गया था। इसमें 66 फीसदी तो शराब के आदी हैं। शराब एक महंगा नशा है। हमारी पंजाब पुलिस चिट्टे के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। पंजाब में युवाओं को प्रेरित कर नशा छुड़ाना पड़ेगा। किसान मंजीत सिंह भी राहुल गांधी से मिला। मिलने वालों में डॉ. सुरजीत गिल, डॉ. महिंदर सिंह सिद्धू, डॉ. बलविंदर बटाली, डॉ. हरि सिंह बराड़ भी शामिल रहे।