फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi, maninder dillon, youth congress leader, rahul not meet Dhillon's family

राहुल नहीं आए मिलने, ढिल्लों का परिवार करता रहा इंतजार

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, maninder dillon, youth congress leader, rahul not meet Dhillon's family
मनिंदर सिंह - फोटो : file photo
मनिंदर सिंह ढिल्लों के पिता अंग्रेज सिंह को शुक्रवार को सुबह उनके घर पर राहुल गांधी के आने की सूचना दी गई। 12 बजे मीडिया के बहुत सारे लोग और मनिंदर ढिल्लों के पिता अंग्रेज सिंह अपने घर के बाहर राहुल गांधी का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के आने की सूचना मिलते ही मनीमाजरा के नेता व जिला कांग्रेस के प्रधान चितरंजन चंचल, उप प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों, महासचिव केआर महाजन सहित अन्य लोग मनिंदर ढिल्लों के घर पहुंच गए। एक घंटे तक इंतजार के बाद जब राहुल गांधी नहीं पहुंचे तो सभी वहां से चले गए।
विज्ञापन


घर पहुंचीं मिजोरम की एमएलए ने भी किया इंतजार
राहुल गांधी के आने की सूचना के बावजूद राहुल नहीं पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लों के घर पर मिजोरम की एमएलए ललामपुई चांगथू पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी घर में बैठकर राहुल गांधी के आने का इंतजार किया। उनके साथ पूर्व मेयर रविंद्र सिंह पाली भी थे। रविंद्र पाली ने बताया कि कांग्रेस की एमएलए मिजोरम से मनिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी से मिलने विशेष तौर पर पहुंचीं थीं।


चांगथू मिजोरम यूथ कांग्रेस की प्रधान भी हैं। उन्होंने मनिंदर सिंह की पत्नी और माता से मिलकर मनिंदर की मौत पर शोक जताया। बता दें कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लों की पिछले महीने 11 मार्च को एक सड़क एक्सीडेंट में देहरादून के पास मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed