फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ravi Shankar Prasad Said, Captain Amrinder Singh Must Reply on Rahul Gandhi Statement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेना पर बयानबाजी कर रहे हैं, कैप्टन इसका जवाब दें: रविशंकर प्रसाद

Mon, 29 Jun 2020 01:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 01:05 PM IST
सार

  • केंद्रीय कानून मंत्री ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा सवाल
  • चंडीगढ़ के लोग संकल्प लें, दीवाली पर नहीं खरीदेंगे चीन का कोई सामान
  • वर्चुअल रैली में प्रभारी प्रभात झा, सांसद किरण खेर समेत कई बड़े नेता रहे

विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad Said, Captain Amrinder Singh Must Reply on Rahul Gandhi Statement
वर्चुअल रैली को संबोधित करते रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विधि व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से शहरवासियों को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने जहां पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेस द्वारा सेना पर की जा रही बयानबाजी पर सवाल दागे। वहीं, शहरवासियों को संपल्प दिलाया कि इस बार दीवाली पर कोई भी चीन के पटाखे और सामान का इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन


वर्चुअल रैली की शुरुआत में सभी नेताओं ने आत्मनिर्भर अभियान के तहत ‘लोकल पर वोकल’ पर आधारित स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल संबंधी शपथ ली। इस रैली में दिल्ली से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, भोपाल से चंडीगढ़ भाजपा प्रभारी प्रभात झा, चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संजय टंडन समेत सभी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस वक्त देश दो ‘सी’ से परेशान है। एक कोरोना है तो दूसरा चीन। कहा कि, चीन को लगता था कि भारत 1962 का है, उन्हें नहीं पता था कि यह 2020 का भारत है। यह कांग्रेस का भारत नहीं, देश की जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोरोना के दौरान आतंकवादियों की सफाई का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों में 100 के करीब आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद में चीन के करीब 40 से अधिक जवान और अधिकारी मरे हैं, लेकिन चीन इस बात को छुपा रहा है। इस रैली में सांसद किरण खेर ने कहा कि उनके पिता 1962 की जंग में लड़े थे, वह कई दिनों तक लापता रहे लेकिन फिर बाद में अस्पताल में मिले। उन्होंने कहा कि, पूरा शहर प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।

पीएम ने कहा है बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, इसका मतलब है... इंतजार करें

वर्चुअल रैली में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम ने देश को कहा है कि हम शांति में विश्वास रखते हैं लेकिन आंख में आंख मिलाकर जवाब देना भी जानते हैं। पीएम जब बोलते हैं तो उसका कोई मतलब होता है। उरी के बाद भी पीएम ने कहा था कि शहादत बर्बाद नहीं जाएगी, फिर पाक को घुस कर मारा।

बालाकोट में भी मारा। अब फिर पीएम ने कहा है तो हमें आश्वस्त हो जाना चाहिए और इंतजार करना चाहिए। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस को क्या हो गया है। क्या सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी खुलकर कभी चीन की आलोचना करते हैं। जवाब है नहीं। क्योंकि जब चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा लेते हैं तो चीन की आलोचना कैसे करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के सीएम से पूछा सवाल
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम हैं। आपसे एक सवाल है। आप सेना में कैप्टन रहे हैं। जब चीन के साथ तकरार चल रही है तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं...तो आपका क्या कहना है। कैप्टन इस पर जवाब दें। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें लॉकडाउन से समस्या है तो वह अपने मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं बात करते हैं।

पंजाब ने तो पहले कर्फ्यू लगा दिया तो क्या उनके लोग ही उनकी बात नहीं मानते हैं। केंद्रीय मंत्री ने शहरवासियों से कहा कि क्या चंडीगढ़ के लोग इस बात का संकल्प लेंगे कि दीवाली में इस बार एक भी चीनी पटाखा नहीं फोड़ेंगे। न ही कोई सामान नहीं लेंगे। कहा कि, लोगों को सिर्फ भारत का ही सामान खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed