{"_id":"575e3a024f1c1bbb6411bbb8","slug":"rahul-gandhi-drugs-racket-rahul-gandhi-visit-jalandhar-rahul-gandhi-protest-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आज जालंधर में देंगे धरना, कमिश्नर के सामने बड़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी आज जालंधर में देंगे धरना, कमिश्नर के सामने बड़ी दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस में बोलते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रधान राहुल गांधी पंजाब की कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना देने के लिए सोमवार को पहुंच रहे हैं। इससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। परेशानी यह है कि यह धरना डीसी कार्यालय के बाहर दिया जाना है और वहां स्थान काफी कम है। फिर भी प्रशासन ने पांच हजार लोगों के लिए कांग्रेस को मंजूरी दे दी है।राहुल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है।
जिस स्थान पर धरना दिया जाना है वह भीड़ भाड़ वाला इलाका है और वहां राहुल की सुरक्षा कैसे यकीनी बनाई जाए इसको लेकर पुलिस अधिकारी होमवर्क करने में जुट गए हैं। प्रशासन ने काफी कोशिश की कि धरना स्थल बदल दिया जाए लेकिन कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह व विधायक राणा गुरजीत सिंह ने तर्क दिया कि यह स्थल नहीं बदल सकता क्योंकि यह रैली नहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना है।
शनिवार को पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला खुद कार्यालय से बाहर निकलकर आए और धरना स्थल का जायजा लिया। जहां पुलिस अधिकारियों की राहुल के सुरक्षा दस्ते के साथ बैठक हुई वहीं कांग्रेस ने इस शो को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कांग्रेसी नेताओं की लंबी बैठक हुई, जिसमें ड्यूटियां बांटीं गई हैं। जिला कांग्रेसी प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि उन्हें पांच हजार की परमिशन मिली है लेकिन भीड़ अधिक हो सकती है।

धरने की तैयारियां पूरीं
नशे और बिगड़ रही कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोमवार को दिए जाने वाले धरने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्टेज से लेकर लोगों के बैठने, टैंट, पानी आदि का इंतजाम कांग्रेसी नेताओं की ओर से किया जा चुका है।
इस धरने में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर आ रहे राहुल गांधी आदमपुर के हवाई अड्डे से वाया रोड करीब 11 बजे सीधा धरना स्थल पर पहुंचेंगे। साथ ही धरने में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे।
धरने में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर जहां पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। वहीं पुलिस की ओर से धरने में मात्र 5 हजार लोगों के शामिल होने की मंजूरी देने से कांग्रेसियों को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेसी नेताओं को उम्मीद है कि इस धरने में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रजिंदर बेरी का कहना है कि उन्होंने तो ज्यादा लोगों की परमिशन मांगी थी, लेकिन पुलिस ने मात्र 5 हजार लोगों को ही शामिल होने की मंजूरी दी है। राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) टीम भी जालंधर में पहुंच चुकी है। एसपीजी के एआईजी संजीव कुमार और कमिश्नर अर्पित शुक्ला पुडा ग्राउंड की सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। इस धरने के लिए पुडा कांप्लेक्स के साथ खाली पड़े प्लॉट के आगे मुख्य स्टेज लगाया जाएगा।
स्टेज पर राहुल गांधी के अतिरिक्त सीनियर नेता अंबिका सोनी, शकील अहमद, हरीश चौधरी और कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। दो वीआईपी ब्लॉक बनाए जाएंगे और एक प्रेस गैलरी होगी। इसके अलावा पुडा कांप्लेक्स की बंद बिल्डिंग को 24 घंटे के लिए सील किया जाएगा। यह इमारत धरना खत्म होने के बाद ही खोली जाएगी। राहुल की एंट्री बैक स्टेज से होगी।
कांग्रेसी नेताओं ने खुद कहा है कि वे इस धरने में 5 हजार से ज्यादा लोग नहीं बुलाऐंगे। सारा रूट एसपीजी टीम के मुताबिक रखा गया है। इस धरने के लिए लगभग 250 पुलिस मुलाजिम लगाए गए हैं।
-अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, जालंधर