{"_id":"575ea2cb4f1c1bc54d11b610","slug":"rahul-gandhi-captain-amrinder-singh-punjab-election-drug-racket-rahul-gandhi-protest-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशे पर कैप्टन का सनसनीखेज खुलासा, 90 लाख नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नशे पर कैप्टन का सनसनीखेज खुलासा, 90 लाख नशेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के धरने के दौरान बोलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नशे पर हुए सर्वेक्षण पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जालंधर में डीसी कॉप्लैक्स के सामने राहुल गांधी के साथ धरने में शामिल कैप्टन ने खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आया है कि सूबे में 78 फीसदी तक नशा है और करीब 90 लाख लोग इसकी गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के हालात बद से बदतर कर दिए हैं। अब उनको खुद ही कुर्सी छोड़कर चले जाना चाहिए, हम पंजाब को संभाल लेंगे।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में लुधियाना के भैणी साहिब में माता चंद की हत्या कर दी गई, अभी तक कोई सुराग नहीं कोई गिरफ्तारी नहीं। सूबे में संत ढडरियांवाले पर हमला हुआ, 42 गोलियां उनकी गाड़ी पर मारी गईं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के नंबर से लेकर सारे तथ्य सामने हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कांड में नौजवानों पर गोलियां चलाई गईं, 42 लोग घायल हुए, दो युवाओं को गोलियां लगी। कोई पता नहीं किसने आदेश दिए और किसने गोलियां चलाईं।
उन्होंने कहा कि पटियाला के समाना में तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। जालंधर में बीते दिनों भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश प्रधान विजय सांपला के करीबी राजन अंगुराल ने लाइनमैन से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह सब पंजाब की बिगड़ी हुई तस्वीर को दिखाता है।

डिप्टी सीएम के ओएसडी जेल में चला रहे धंधा : जाखड़
राहुल गांधी के धरने के दौरान बोलते हुए सुनील जाखड़
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में जेलों के भीतर डिप्टी सीएम के ओएसडी जाकर अंदर सेटिंग करते हैं और अपना धंधा चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीम टांक की हत्या के आरोप में जेल में बंद शराब व्यापारी शिव लाल डोडा की मदद के लिए डिप्टी सीएम का सरकारी ओएसडी सतिंदरजीत मंटा जेल में जाकर सेटिंग करवाता है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने अपने भाषण में युवाओं में खासा जोश भरा। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वर्ग भी यहीं पर है और नर्क भी, यहां पर हिसाब किताब तो देना ही पड़ेगा।
कांग्रेस आने पर पंजाब में स्पेशल कोर्ट बनेगी : बाजवा
सांसद व पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सूबे में कांग्रेस सरकार के बनते ही स्पेशल कोर्ट बनाई जाएगी, जो नशे के मामले में तेजी से कार्रवाई करेगी। इसमें जिन नेताओं और अधिकारियों का नाम सामने आया, उनको गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा और उनकी जमीन जायदाद बेचकर लोगों का पैसा वापस दिलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान मनप्रीत बादल ने कहा कि यह अकाली दल की आखिरी बार है, इसके बाद उनका पतन तय है।
पंजाब में हालात बुरे हो चुके हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट के वाइस चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि बादल परिवार के पांच बिजनेस हैं। रेत, प्रापर्टी, केबल, ट्रांसपोर्ट और नशा। इससे वह पंजाब को लूट रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के तमाम वर्करों का धन्यवाद किया, जो इतनी तादाद में धरने में शामिल होने के लिए पहुंचे।