{"_id":"15827daf3fcb715a8dd660d138672396","slug":"rahul-gandhi-angry-to-huting-issue-notice-to-hooda-and-tanwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुटिंग पर राहुल नाराज, हुड्डा-तंवर से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुटिंग पर राहुल नाराज, हुड्डा-तंवर से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया और राहुल गांधी की 19 अप्रैल को नई दिल्ली में हुई किसान-मजदूर रैली में हुटिंग मामले का पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने संज्ञान लिया है। एंटनी पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन हैं। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि किसान रैली में जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. तंवर ने बोलना शुरू किया तो उनकी जबरदस्त हुटिंग हो गई थी। इस पर पार्टी आलाकमान ने नाराजगी जताई है। यह हुटिंग किसने कराई, इस पर तंवर गुट के लोगों ने हुड्डा की गुलाबी पगड़ी पहने कार्यकर्ताओं का नाम लिया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा कहते हैं कि हुटिंग कराना उनकी संस्कृति नहीं है। हुटिंग से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी नाराज हुए थे। उनके निर्देश पर ही एंटनी मामले में जांच कर रहे हैं। रैली में हुड्डा के समर्थक गुलाबी पगड़ी पहनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
रैली की कामयाबी के लिए हुड्डा को आलाकमान ने शाबाशी दी थी, लेकिन हुटिंग पर उन्होंने नाराजगी जताई है। इसीलिए एंटनी ने हुड्डा और तंवर को इस मामले में नोटिस जारी किया है।