{"_id":"5d3d34e08ebc3e6c914ab7a7","slug":"rahul-bose-banana-bill-controversy-25-thousand-rupees-fine-on-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"442.50 रुपये में राहुल बोस को 2 केले देना होटल को पड़ा भारी, प्रशासन ने ठोका कई गुना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
442.50 रुपये में राहुल बोस को 2 केले देना होटल को पड़ा भारी, प्रशासन ने ठोका कई गुना जुर्माना
Sun, 28 Jul 2019 11:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के 442.50 रुपये वसूलना होटल जेडब्ल्यू मेरियट को बड़ा महंगा पड़ा। टैक्स फ्री आइटम पर गलत तरीके से जीएसटी वसूलने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को होटल को दिए शोकॉज नोटिस के बाद शनिवार को निर्धारित समय तक कोई जवाब होटल मैनेजमेंट की ओर से नहीं दिए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि होटल द्वारा अभिनेता राहुल बोस को जो आइटम परोसा गया था, वह टैक्स फ्री था।
विज्ञापन
इसके बावजूद होटल ने टैक्स लगा दिया। होटल को अपना पक्ष रखने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया था। लेकिन होटल की ओर से निर्धारित समय तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सुनवाई करके होटल पर 25 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि इसमें 12500 रुपये यूटीजीएसटी और 12500 सीजीएसटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर राहुल बोस ने जताई थी नाराजगी
बीते दिनों एक्टर राहुल बोस ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल जे डब्ल्यू मेरियट में उन्होंने दो केले ऑर्डर करने की बात कहते हुए 442.5 रुपये का बिल वसूलने पर नाराजगी जताई थी। इस बिल में दो केलों पर फूड के आगे सेंटर जीएसटी और यूनियन टेरेटरी जीएसटी लिखा था।
एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने राहुल बोस के ट्विटर पर जो बिल पोस्ट किया गया, उसके आधार पर जांच के आदेश दिए। जांच को लेकर असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। इसमें दो ईटीओ के अंडर टीम बनी थी। बीते रोज टीम ने होटल के कुछ डाक्यूमेंट्स भी कब्जे में लिए थे।