फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ragistration on RLA Website for Fancy and VIP Numbers Auction

गाड़ी के लिए वीआईपी या फैंसी नंबर चाहिए, तो आरएलए की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाएं

Fri, 17 May 2019 10:55 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 May 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Ragistration on RLA Website for Fancy and VIP Numbers Auction
गाड़ी नंबर की नीलामी - फोटो : फाइल फोटो
अपने वाहनों के लिए यदि फैंसी नंबरों की तलाश कर रहे हैं तो जल्दी से चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएं। विभाग फैंसी नंबरों की सीएच 01 बीडब्ल्यू, सीएच 01 बीयू, सीएच 01 बीवी, सीएच 01 बीटी, सीएच 01 बीएस की री-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इन बचे हुए फैंसी नंबरों की ऑक्शन में अपने पंसद का नंबर ले सकते हैं। ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लोग 18 से 25 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद 26 से 28 मई तक होने वाली ई ऑक्शन में बोली लगा सकेंगे। वाहन मालिकों को चंडीगढ़ ट्रांस्पोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट, नेशनल ट्रांस्पोर्ट की वेबसाइट पर विजिट कर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनीक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। इसमें चंडीगढ़ के रहने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। अपने पंसद के नंबर के लिए तय रिजर्व प्राइज को सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed