{"_id":"5b8d935132ecf920290bde7831de72b0","slug":"raghu-rushed-to-publicize-the-aam-aadmi-party-candidate-for-gul-panag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघु ने खोला केजरीवाल के कुर्सी छोड़ने का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघु ने खोला केजरीवाल के कुर्सी छोड़ने का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जनता राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस व भाजपा से ऊब चुकी है। देश को इस समय केजरीवाल की जरूरत है। मैं आम आदमी पार्टी से इस लिए जुड़ा हूं कि लोगों को लगे कि उनके हक की बात कर रहा हूं।
विज्ञापन
यह बात रोडीज के जज रघु ने यहां एनएसी में स्थित जेवर ज्वेलर में मीडिया से कही। रघु आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
रघु ने कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री थे, तो एक हादसे के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब लोगों ने नहीं कहा था कि वे छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
आज अरविंद केजरीवाल ने इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी कि उनकी अपेक्षा के अनुरूप लोकपाल बिल पास नहीं हुआ, तो लोग कह रहे हैं कि वह मैदान छोड़कर भाग गए। इस मौके पर टीएम बेदी, जसवीर राणा, राजवीर सिंह सोढ़ी, रोहित पुरी, चंदन और प्रेम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन