फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raghav Chadha said Operation Lotus Fails in Delhi and Punjab succeeds in Goa

राघव चड्ढा का ट्वीट: ऑपरेशन लोटस दिल्ली व पंजाब में विफल, गोवा में सफल, पूछा- क्यों

Wed, 14 Sep 2022 01:05 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 01:05 PM IST
सार

पंजाब में आप का आरोप है कि दिल्ली और पंजाब भाजपा के कई नेताओं और एजेंटों ने पिछले सात दिनों में फोन कर करीब 10 आप विधायकों से संपर्क किया है। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर 25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई।

विज्ञापन
Raghav Chadha said Operation Lotus Fails in Delhi and Punjab succeeds in Goa
राघव चड्ढा (फाइल फोटो) - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

गोवा में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया तो आम आदमी पार्टी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भाजपा पर विधायकों को खरीद की कोशिश का आरोप लगाया था। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा एक विधायक को 25- 25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है।

विज्ञापन


पिछले सात दिन में 10 विधायकों से संपर्क किया गया है। अब आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। राघव चड्ढा ने कहा कि ऑपरेशन लोटस, दिल्ली और पंजाब में विफल हो गया, मगर गोवा में सफल। क्यों? इसलिये...जब आप कांग्रेस को वोट देते हैं तो आप भावी भाजपा विधायक का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की और भाजपा का दामन थाम लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप- 25 करोड़ रुपये की दी गई पेशकश
पंजाब में आप का आरोप है कि दिल्ली और पंजाब भाजपा के कई नेताओं और एजेंटों ने पिछले सात दिनों में फोन कर करीब 10 आप विधायकों से संपर्क किया है। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर 25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई।


फोन करने वाले किसी ‘बाबू जी’ (भाजपा के एक शीर्ष नेता) के साथ आप विधायकों की मीटिंग करवाने की बात कर रहे हैं और भाजपा के सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने का लालच भी दे रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विधायकों को धमकाया भी जा रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed