फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raaga Boys Band Performace in Kalagram

रागा ब्वॉयज को सुनना है तो आज पहुंचे कलाग्राम

Tue, 15 Apr 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Raaga Boys Band Performace in Kalagram
दुनियाभर में धूम मचाने वाले पाकिस्तान के रागा ब्वॉयज को बैंड बनाने के पहले काफी डर लगा। पटियाला घराने से ताल्लुक रखते हैं और खानदान में क्लासिकल संगीत रचा बसा है। वर्ष 2006 में बैंड बनाने का ख्याल आया तो डर लगा। बैंड का नाम क्या हो, पिता से पूछने के लिए कहा कि एक दोस्त को बैंड बनाना है।
विज्ञापन


पिता ने नाम बताया रागा ब्वॉयज ठीक रहेगा। पहला एसाइनमेंट मिला कराची में। स्टेज पर चढ़ा तो डर लगा, खानदान सामने था। क्या करते, पिया देखन को तरसे नैना परफार्म कर डाला। तालियां बजीं और हम स्टेज के पीछे आ गए। लोगों की चीख पुकार मच गई कि वंस एगेन..।
विज्ञापन


यह है बैंड रागा ब्वॉयज के जन्म की छोटी सी कहानी। रागा ब्वायज है तीन भाइयों का बैंड। इनाम अली खान, वली हामिद अली खान, नायाब अली खान। यह तीनों हैं उस्ताद हामिद अली खान के सुपुत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नौ सदस्यों का बैंड है। जिसने अब तक तीस से ज्यादा आवार्ड जीत लिए हैं। इन रागा ब्वॉयज की परफारमेंस चंडीगढ़ के कलाग्राम में होगी। वली हामिद अली खान ने कलाग्राम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैंड ख्याल, बंदिश, तराना सुनाता है।

उन्होंने कहा कि इंडिया में परफार्म करना सबसे बेहतर लगता है। उन्होंने कहा कि पटियाला में परफार्म करने जा रहे हैं तो काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि वहीं पूर्वज दफन हैं।

चीनी हुए क्रेजी
चीन में यूथ पैसिफिक आर्ट फेस्टिवल में परफार्म करने का मौका मिला तो समझ नहीं आया कि चाइनीज को हिंदी या उर्दू समझ नहीं आती लेकिन क्रेजी क्यों हो गए। चीन में 12 शहरों में इस दौरान परफार्म करने का मौका मिला।

बॉलीवुड छा गया
नायब अली खान ने कहा कि बॉलीवुड की धूम दुनियाभर में है। उनके बैंड ने भी मैक्सिमम में गीत गाया। सोनू निगम, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल छा गए हैं। उन्होंने बताया कि टालीवुड में बांग्ला नाचे भागड़ा में गीत गाया, इसके साथ ही आने वाले समय में अमर मस्ट डाई, एबीसीडी-2 में शूट कर रहे हैं।  

एक दूसरे के लिए बेकरार हम
वली हामिद अली खान ने कहा कि हम एक दूसरे से अलग ही नहीं हो सकते हैं। पिता उस्ताद हामिद अली खान ने ट्रेनिंग ही ऐसी दी है कि एक दूसरे के बगैर सभी अधूरे हैं। उन्होंने तीनों को अलग अलग ट्रेनिंग दी।

अब वली करेंगे एक्टिंग
अब वली हामिद अली खान पाकिस्तानी फिल्म इश्क पाजिटिव में काम करते नजर आएंगे। वह इस फिल्म के हीरो होंगे और उनके संग हीरोइन होंगी नूर। उन्होंने कहा कि सोनू सूद भी इस फिल्म में भूमिका के लिए तैयार हैं। फिल्म को इंडिया में रिलीज किया जाएगा।


शकीरा भी हो गई थी दीवानी
रागा ब्वायज के गीतों की दीवानी तो शकीरा भी हो गई थी। वली हामिद अली खान ने कहा कि ओहायो में कंसर्ट किया था तो स्टेज में प्रेक्टिस के दौरान ही शकीरा यह देखने के लिए निकलकर स्टेज पर आ गई कि कौन परफार्म कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed