फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manoj Parida Advisor of Chandigarh Administrator Said, No Need of Quarantine on Arrival from Other States

बड़ी राहतः अन्य राज्यों से चंडीगढ़ आने पर अब 14 दिन क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं, आदेश वापस

Sat, 26 Sep 2020 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Manoj Parida Advisor of Chandigarh Administrator Said, No Need of Quarantine on Arrival from Other States
एकांतवास - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ में अब अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने की जरूरत नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने आदेश वापस ले लिए हैं। कुछ महीने पहले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ समीक्षा बैठक में ट्राइसिटी को छोड़कर अन्य राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने को अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन


जून के महीने में प्रशासन ने पाया था कि शहर में नए कोरोना के मरीजों में अन्य राज्यों से आने वाले लोग ज्यादा है। इसके बाद प्रशासन ने 23 जून को आदेश दिए कि ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) को छोड़कर अन्य जगहों से शहर में आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन तक अनिवार्य रूप से सेल्फ होम क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन


हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह नियम उन्हीं लोगों पर लागू होगा, जो चंडीगढ़ में तीन दिन से ज्यादा समय तक रुकेंगे। इस छूट का लाभ उन लोगों को भी मिला, जो ट्राइसिटी के अलावा अन्य जगहों से रोजाना चंडीगढ़ में नौकरी के लिए आते और जाते थे। इसके साथ ही प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शहर के विभिन्न इलाकों से यह खबरें आती रहीं कि जो लोग अन्य राज्यों से आ रहे हैं, वह 14 दिन के लिए क्वारंटीन नहीं हुए और खुलेआम शहर में घूमते रहे। इन सभी के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने आदेश जारी कर इस नियम को ही खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed