फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   QR code will open the 'horoscope' of liquor bottle... smuggling will stop

चंडीगढ़ में रुकेगी शराब तस्करी: आबकारी विभाग लागू करेगा ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, हर बोतल पर होगा क्यूआर कोड

Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2024 02:26 AM IST
सार

ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम तस्करी और नकली उत्पादन जैसी अवैध गतिविधियों को पहचानने में मदद करेगा। यह आबकारी विभाग को किसी भी अनधिकृत गतिविधियों का पता लगाने में मदद करेगा, जिससे विभाग यह सुनिश्चित कर सकेगा कि सभी करों और शुल्कों का पूरा भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
QR code will open the 'horoscope' of liquor bottle... smuggling will stop
स्कैन क्यूआर कोड - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ में शराब की तस्करी को रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू करने जा रहा है। शराब की हर बोतल पर क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करते ही बोतल से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए विभाग ने इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। एजेंसियां सोमवार से आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि शहर से बड़े पैमाने पर हो रही शराब तस्करी को रोका जा सके। ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के लागू होने पर शराब सप्लाई की ऑनलाइन निगरानी शुरू हो जाएगी और आबकारी विभाग को तस्करी के स्रोत के साथ जहां शराब ले जाई जाएगी, उसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इस सिस्टम के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग चंडीगढ़ की ओर से सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


हितधारकों को उनकी पसंद की कंपनी से हार्डवेयर यानी प्रिंटर और स्कैनर खरीदने के लिए निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। विभाग को उम्मीद है कि इस नए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम से न सिर्फ शराब तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी बल्कि इससे एक्साइज का राजस्व भी बढ़ेगा। नए सिस्टम को चलाने के लिए एक्साइज विभाग के कर्मियों के अलावा, डिपो/वेयरहाउस, मैनुफैक्चरर्स और रिटेलर्स भी यूजर्स के रूप में जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए तैयार किया गया मोबाइल एप
आबकारी कर आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल एप भी बनाया गया है जो क्यूआर कोड को स्कैन कर शराब की बोतल की प्रमाणिकता की जांच करने में मदद करेगा। ट्रैक और ट्रेस सिस्टम हितधारकों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगा।

महत्वपूर्ण तिथियां 
ई-टेंडर का प्रकाशन : 08 अप्रैल
बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि : 22 अप्रैल सुबह 10 बजे तक
तकनीकी बोली खुलेगी : 22 अप्रैल सुबह 11 बजे
वित्तीय बोली खुलेगी : 23 अप्रैल सुबह 11 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed