{"_id":"5f8c9f988ebc3e7503113c69","slug":"putta-writes-to-vc-for-the-fourth-time-to-get-cs-promotion-chandigarh-news-pkl391375182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा ने सीएस प्रमोशन करवाने के लिए चौथी बार वीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा ने सीएस प्रमोशन करवाने के लिए चौथी बार वीसी को लिखा पत्र
विज्ञापन
सीएस प्रमोशन करवाने के लिए पुटा ने चौथी बार वीसी को लिखा पत्र
कहा- मांग नहीं मांगी गई तो 3 नवंबर को वीसी दफ्तर के बाहर देंगे धरना
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने वीसी प्रो. राजकुमार को करिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएस) प्रमोशन करवाने के लिए रविवार को चौथी बार पत्र लिखकर याद दिलाया। पुटा ने लिखा इससे पहले भी 22 जून और 2 अक्तूबर को सदस्यों की तरफ से पत्र लिखा गया था। इसके अलावा 17 जुलाई को वीसी दफ्तर में बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। इसके बावजूद शिक्षकों के प्रमोशन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुटा अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने पत्र में जानकारी दी कि 50 से ज्यादा शिक्षकों का पिछले लंबे समय सीएस प्रमोशन रुका हुआ है। वीसी की तरफ से लगातार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। पिछले दिनों हुई पुटा की बैठक में भी प्रमोशन को लेकर वीसी को प्रस्ताव दिया गया था। सदस्यों ने वीसी को लिखा है कि वे अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए 15 दिन का समय देते हैं। अगर 15 दिनों में कोई फैसला नहीं लिया गया तो 3 नवंबर को पुटा सदस्यों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
खालिद सिद्धू ग्रुप ने कहा- पुटा सदस्य अपनी ही बात से मुकर रहे
पुटा सदस्यों की ओर से वीसी को भेजे गए पत्र पर खालिद सिद्धू ग्रुप ने टिप्पणी की है। पूर्व पुटा अध्यक्ष प्रो मोहम्मद खालिद ने बताया कि पुटा ने सीएस इंटरव्यू को लेकर 13 अक्तूबर को हुई पुटा की बैठक में वीसी को प्रस्ताव दिया था। उस दिन भी पुटा सदस्यों ने वीसी को 15 दिन का समय दिया था अन्यथा धरना देने की बात कही थी। उनके अनुसार 28 अक्तूबर को धरना देना चाहिए। अब फिर एक ओर रिमाइंडर भेजकर 15 दिनों का समय दिया जा रहा है। बैठक में किए अपने ही वायदों से मुकरना पुटा के नियमों के खिलाफ है।