{"_id":"61707e70c1c4834c4e695d0b","slug":"puta-election-manu-kashmir-group-came-forward-to-answer-the-teachers-chandigarh-news-pkl43066181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा चुनाव : शिक्षकों के जवाब देने आगे आया मनु-कश्मीर ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा चुनाव : शिक्षकों के जवाब देने आगे आया मनु-कश्मीर ग्रुप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। शिक्षकों की मांग के बाद मनु-कश्मीर ग्रुप खुली बैठक करने के लिए आगे आया है। उन्होंने कहा है कि वे शिक्षकों के हर सवाल का जवाब देंगे। विपक्षी ग्रुप मृत्युंजय-नौरा इसके लिए समय व दिन निर्धारित कर लें। वहीं दूसरी ओर मृत्युंजय-नौरा ग्रुप का कहना है कि पूरे साल ही उन्होंने खुली बैठकों के जरिए कार्य किए हैं। शिक्षकों तक वे अपनी बात पहुंचा रहे हैं और आगे भी पहुंचाते रहेंगे।
पीयू के कई वरिष्ठ शिक्षकों ने मंगलवार को मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा था कि पुटा चुनाव लड़ रहे दोनों ग्रुपों को खुली बैठक करनी चाहिए। भविष्य की योजनाओं को सामने रखना चाहिए। इस पर मनु-कश्मीर ग्रुप ने तैयारी कर ली है। साथ ही दूसरे ग्रुप को चुनौती भी दी है कि वे भी सवाल पूछेंगे और उनका जवाब देना होगा। वहीं मनु ग्रुप की बात काटते हुए मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने कहा है कि उनके एजेंडे बिल्कुल साफ हैं। वे शिक्षकों की सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। शिक्षक उनके कार्यों के बारे में सब जानते हैं। ऐसे में ओपन हाउस की जरूरत महसूस नहीं होती।
पुटा ने श्रेय लेने के लिए धरना खत्म किया
मनु-कश्मीर ग्रुप ने मृत्युंजय-नौरा ग्रुप पर आरोप लगाया है कि कैंपस में शिक्षकों के लिए धरना चल रहा था, लेकिन बिना किसी नतीजे के उसे खत्म करवाया गया। पुटा चुनाव को देखते हुए ऐसा किया गया। इस प्रदर्शन का फायदा वर्तमान पुटा के सदस्य लेना चाहते हैं। शिक्षकों को आश्वासन पहले भी मिलते आए हैं, सातवें वेतनमान के लिए आदेश जारी करवाने चाहिए थे। यह प्रदर्शन इतना लंबा चला है तो केवल आश्वासन के लिए नहीं। वहीं मृत्युंजय ग्रुप का कहना है कि पूरे पंजाब के शिक्षकों की हड़ताल रही है। इसमें पुटा का पूरा योगदान रहा है। यह सभी जानते हैं। हम श्रेय लेने के लिए काम नहीं करते। शिक्षकों के हितों के लिए काम करते हैं।