{"_id":"681e68c25f19ae46f10481cb","slug":"pus-cet-ug-entrance-exam-scheduled-for-tomorrow-postponed-many-programs-also-postponed-chandigarh-news-c-16-pkl1043-704528-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में कल होने वाली सीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा की स्थगित, कई प्रोग्राम भी टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में कल होने वाली सीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा की स्थगित, कई प्रोग्राम भी टले
Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर पंजाब यूनिवर्सिटी में 11 मई को होने जा रही पीयू सीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पीयू प्रशासन ने कहा है कि अगली तारीख स्थिति शांतिपूर्ण होने पर जारी की जाएगी। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) है जो अंग्रेजी में आयोजित की जाती है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के कैप्टन विक्रम बत्रा शूटिंग रेंज में शुक्रवार को स्विस इलेक्ट्रॉनिक शूटिंग टारगेट सिस्टम का उद्घाटन होना था, लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया। सुबह 9:20 बजे पीयू ने इसे लेकर नोटिस निकाला। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होना था। आगे की तारीख स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर पंजाब यूनिवर्सिटी ने छुट्टी भी घोषित कर दी है। अब मंगलवार को यूनिवर्सिटी खुलने की संभावना है।
पीयू प्रशासन ने डीसी को पत्र लिखकर अपडेट करने की अपील की
पीयू प्रशासन ने डीसी को पत्र लिखकर अपडेट करने की अपील की है ताकि वह अपने संकाय, छात्रों और स्टाफ सदस्यों को जानकारी दे सकें। पीयू ने पत्र जारी कर स्टाफ से कहा है कि अनिश्चितता की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की भावनाएं, चिंता, भ्रम और कुछ हद तक डर होना स्वाभाविक है। पीयू ने स्टाफ को शांत, संयमित और विचारशील रहने को कहा है, क्याेंकि हम सीखने, समझने और शांति की खोज में एकजुट रहते हैं। इस समय असत्यापित जानकारी फैलाने या ऐसी चर्चाओं में शामिल होने से बचें जो किसी भी स्तर पर चिंता को बढ़ा सकती हैं। विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन
पीयू में आज होने वाला पदक वितरण समारोह स्थगित
पीयू में 10 मई को सुबह 11 बजे लॉ ऑडिटोरियम में होने वाला पदक वितरण समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। पीयू प्रबंधन की ओर से वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए शनिवार को होने वाले पदक वितरण समारोह को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।