फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purohit said - If you want to make the country a world guru, then work honestly

पुरोहित बोले- देश को विश्वगुरु बनाना है तो ईमानदारी से काम करें

Fri, 30 Sep 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Purohit said - If you want to make the country a world guru, then work honestly
चंडीगढ़। नगर निगम ने वीरवार को सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में इंश्योरेंस मेले का आयोजन किया। मेले में पहुंचे प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हम सभी को अपना काम ईमानदारी से करना होगा। सफाई कर्मचारियों के सहयोग के बिना किसी भी शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर पायदान पर आना संभव नहीं है इसलिए शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए मिलकर काम करें। इस दौरान सभी सफाईकर्मियों का बीमा करवाने के साथ इसके फायदे बताए गए।
विज्ञापन

प्रशासक ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे पांच दिन न आएं तो लोग रोने लगेंगे, इसलिए शहरवासियों को कभी रुलाना मत। स्वच्छता रैंकिंग में जब चंडीगढ़ पिछड़ा तो मैं किसी पर गुस्सा नहीं हुआ, लेकिन मन में काफी पीड़ा हुई। जहां मैं प्रशासक हूं वहां की यह स्थिति ठीक नहीं है इसलिए अब शहर की शान सफाईकर्मियों के हाथों में हैं। प्रशासक ने कहा कि काम में ही नहीं बल्कि निजी जीवन में भी आप सभी पारदर्शी बनें। घर वालों को पता होना चाहिए कि आपके 24 घंटे कहां गुजरते हैं। शराब पीकर अपने परिवार को बर्बाद मत करना। मौत बड़े और छोटे को नहीं देखती है। कोरोना काल में मेरे करीबी 6 मित्रों का देहांत हो गया, साइरस मिस्त्री जैसा बड़ा व्यक्ति एक हादसे में दुनिया छोड़कर चला गया। यह बीमा आपको संबल देगा और परिवार को आत्मबल देगा।
विज्ञापन

आयुक्त अच्छी हैं, सही बात पर ही आपको डांटती होंगी
प्रशासक ने कहा कि आपके अफसर अच्छे हैं। आप मिलकर इनके साथ काम करें। एक साल में मैंने देखा है कि आपकी आयुक्त कभी काम से पीछे नहीं हटतीं हैं और गुस्सा नहीं होती हैं। कभी आपको डांटा होगा तो सही कारण होने पर ही नाराजगी दिखाई होगी। इस दौरान सफाईकर्मियों का एक वीडियो देखकर उन्होंने कहा कि इस वीडियो में सभी कर्मचारी हीरो की तरह बोले। मां अपनी बेटी की चोटी बना रही थी, यह आपके यहां होता है। बड़े घरों में तो यह काम आया करती हैं। प्रशासक ने एक यूनानी व्यक्ति की कहानी बताते हुए कहा कि अपना स्वाभिमान बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों को चार और लड़कियों को 12 लाख क्यों, सभी को समान करो : सांसद
सांसद किरण खेर ने कहा कि अभी मैं सुन रही थी कि बीमा योजना में लड़कों को पढ़ाई के लिए चार लाख और लड़कियों को पढ़ाई के 12 लाख रुपये देंगे। यह असमानता क्यों, सभी को समान करो। कब तक लड़कियों को धक्का मारोगे। महिला अब सशक्त हो गई है। मेयर सरबजीत कौर ने कहा कि यह हमारे सफाई कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सहूलियत है। भगवान न करे इस बीमा योजना की कभी आपको जरूरत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed