फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purchased goods worth 3.61 lakh by taking loan in the name of elderly person

बुजुर्ग के नाम पर कर्ज लेकर खरीदा 3.61 लाख का सामान

Fri, 09 Oct 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Purchased goods worth 3.61 lakh by taking loan in the name of elderly person
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। नयागांव निवासी एक बुजुर्ग के नाम पर बैंक से कर्ज लेकर 3 लाख 61 हजार 465 रुपये का इलेक्ट्रिक सामान खरीदने का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब सेक्टर-26 स्थित आईडीएफसी बैंक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कर्ज की किस्त भरने के लिए परेशान कर दिया। इससे तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत मामल दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरजा राम (70) ने बताया कि वह नयागांव स्थित गोबिंद नगर के वार्ड नंबर-4 निवासी है। उनका पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में पेंशन खाता है। उन्होंने न तो कभी बैंक से कर्ज लिया और न ही उन्होंने मनीमाजरा के ओल्ड रोपड़ रोड स्थित बालाजी एंटरप्राइजिज से कुछ सामान खरीदा है। दिसंबर 2019 को उनके मोबाइल पर सेक्टर-26 स्थित आईडीएफसी बैंक की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने कर्ज की किस्त नहीं भरी। इससे वह हैरान हो गए और उन्होंने बैंक से संपर्क साधा, लेकिन बैंक अधिकारी कहने लगे कि उन्होंने कर्ज लिया हुआ है। इसके बाद 7 फरवरी को शिकायतकर्ता पीएनबी बैंक में गए और उन्होंने अपने खाता फ्रीज करने की अर्जी दी। 7 फरवरी को ही शिकायतकर्ता ने आईडीएफसी बैंक के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर बताया कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया। इसके बाद उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मांगकर हनी शर्मा से मिलने को कहा। हनी ने बताया कि उन्होंने बालाजी एंटरप्राइजिज से लाखों का इलेक्ट्रिक सामान कर्ज लेकर खरीदा है। जब वह दुकान पर गए तो उन्हें सामान खरीदने वाले की तस्वीर भी दिखाई और जब शिकायतकर्ता ने बिल मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वही बैंक अधिकारी बार-बार सुरजा राम को कर्ज का भुगतान करने के लिए परेशान करते रहे। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर अब पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि सुरजा राम के नाम पर किसने 3 लाख 61 हजार 465 रुपये का सामान कर्ज लेकर खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed