फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puppet show of girl students won the hearts of the audience

छात्राओं के पपेट शो ने जीता दर्शकों का जीता दिल

Sun, 26 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Puppet show of girl students won the hearts of the audience
tagore me republic day ke uplaksh par cultural bonanza karykarm me vibhin school ke students apni performance dete huve
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को कल्चर बोनांजा का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संविधान के बारे में जागरूक करना था। इस मौकेपर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की छटा बिखेर कर माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़, जिला शिक्षा अधिकारी अल्का मेहता, सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर केअलावा शिक्षा अधिकारी, स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने डांस से ऐसा समा बांधा की सभी देखते ही रह गए।
विज्ञापन

धनास की छात्राओं ने पपेट डांस से जीता दिल
धनास स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने पपेट डांस की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने पपेट डांस के जरिए देश की उन्नति को दिखाया। छात्राओं की हर मूवमेंट पपेट की तरह थी।
विज्ञापन

म्यूजिकल एक्ट से दिखाया संविधान निर्माता का जीवन संघर्ष
सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने म्यूजिकल एक्ट के माध्यम से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्ष और जीवन को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने उपस्थित जनों को धर्म, जाति और ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिदा बोले- आजादी के लिए महान व्यक्तियों ने प्राणों का न्यौछावर किया
इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा ने कहा कि आजादी मुफ्त में नहीं मिली है। इसके लिए कई महान व्यक्तियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ साथ स्किल डवलपमेंट के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों को सीखाने और उन्हें समय-समय पर मोटिवेट करने का आग्रह किया।

कला उत्सव में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
परिदा ने शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किए गए कला उत्सव में विजेता रहे विद्यार्थियों को इनाम दिया। इस मौके पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को सम्मानित किया गया। कला उत्सव के दौरान इन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन (वोकल), संगीत (वाद्य) और पेंटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed