फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punya won gold in 100m hurdles

चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में एथलेटिक मीट

Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Punya won gold in 100m hurdles
बाधा दौड़ में भागते खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। खेल परिसर सेक्टर-7 में शनिवार से सीनियर स्टेट एथलीट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक बटोरे। चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में पुण्या हांडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21.24 सेकंड में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। तनु ने 23.50 सेकंड में दौड़ पूरी करके रजत तथा देवांगना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

10000 मीटर में रितिका ने स्वर्ण, अनु ने रजत तथा साधना ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ मुकाबले में अमन ने पहला, आरती ने दूसरा तथा साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दिव्यांशी ने पहला, सिमरन कौर ने दूसरा तथा आकांक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में तान्या ने पहला, पुण्या ने दूसरा तथा प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ मुकाबले में रविन्द्र कुमार ने पहला, अर्पित धीमान ने दूसरा और परमवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप मुकाबले में चिराग गुप्ता ने पहला, प्रकाश ने दूसरा और सार्थक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में उज्ज्वल ने पहला, कमलेश ने दूसरा तथा मनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एथलेटिक मीट के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी।

एथलेटिक मीट के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी।- फोटो : CHANDIGARH

एथलेटिक मीट के दौरान गोला फेंकतीं एक खिलाड़ी।

एथलेटिक मीट के दौरान गोला फेंकतीं एक खिलाड़ी।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed