फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's GST collection increased by 18.66 percent

Chandigarh News: पंजाब के जीएसटी संग्रह में 18.66 प्रतिशत की वृद्धि

Mon, 01 Sep 2025 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab's GST collection increased by 18.66 percent
-अगस्त में 2138.80 करोड़ रुपये तक पहुंचा जीएसटी कलेक्शन: चीमा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के जीएसटी संग्रह में वृद्धि जारी है जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं। अगस्त में जीएसटी संग्रह में 18.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 2138.80 करोड़ रुपये रही जो अगस्त 2024 में प्राप्त 1802.50 करोड़ रुपये की तुलना में 336.30 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष दौरान अगस्त तक कुल शुद्ध जीएसटी प्राप्ति 11,338.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में यह 8,965.32 करोड़ रुपये थी। यह 2,373.15 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। चीमा ने कहा कि अगस्त 2025 तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से कुल शुद्ध प्राप्तियां 19,364.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 16,781.08 करोड़ रुपये रही थीं। यह एक उल्लेखनीय बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed