फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabis do not need to give evidence about their nationalism- Vading

पंजाबियों को अपने राष्ट्रवाद के बारे में सबूत देने की जरूरत नहीं : वड़िंग

Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Punjabis do not need to give evidence about their nationalism- Vading
कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने भारत-कनाडा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
विज्ञापन

कहा-देश विरोधी ताकतों से भी लड़ रहे हैं, लेकिन शुभ जैसे युवाओं को राष्ट्र विरोधी कहना भी गलत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत और कनाडा विवाद के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार कहा कि वह खालिस्तान के विचार का कड़ा विरोध करते हैं। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा शुभ जैसे युवाओं को राष्ट्र-विरोधी करार देने का भी विरोध करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया है कि हम पंजाबियों को अपने राष्ट्रवाद के बारे में कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। कुछ ताकतों की तरफ से पंजाबियों को कमजोर करने के लिए इस तरह का प्रचार किया जा रहा है। हमारे नौवजानों की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि पंजाबियों के खिलाफ घृणा अपराधों की बढ़ती घटनाएं पहले से ही चिंता का कारण बनी हुई है। अब भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद ने उन माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। जिन्होंने अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए विदेश भेजा है। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि तनावपूर्ण स्थिति के बीच छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अलावा कनाडा के साथ मामले को जल्द हल किया जाए।

प्रधानमंत्री के सामने उठाया मुद्दा
कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कनाडा अब पाकिस्तान वाली भूमिका में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कनाडा में भारतीय छात्रों का ख्याल रखा जाएगा। इस मामले में उनकी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई थी। निज्जर के बारे में रवनीत सिंह ने कहा हरदीप सिंह निज्जर उन हत्यारों का दाहिना हाथ था, जिन्होंने मेरे दादा (पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह) की हत्या की थी। वह 1993 में वहां गया और उसे नागरिकता मिल गई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed