{"_id":"62965a5321187a442608e2aa","slug":"punjabi-singer-sonia-mann-posted-a-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायिका सोनिया मान की अपील: गैंगवार को अब खत्म करना पड़ेगा, यह न्याय की आवाज उठाने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायिका सोनिया मान की अपील: गैंगवार को अब खत्म करना पड़ेगा, यह न्याय की आवाज उठाने का समय
Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
सार
सोनिया मान ने कहा कि अब समय सरकार से सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए न्याय मांगने का आ गया है। आज अगर हमारी इंडस्ट्री ने न्याय के लिए आवाज नहीं उठाई तो कल इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सोनिया मान
- फोटो : facebook.com/officalsoniamann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गैंगवार में हुई हत्या मामले में गायिका सोनिया मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में सोनिया मान बोल रही हैं कि यह समय अब ‘रेस्ट इन पीस’ लिखने का नहीं और न ही कैंडल मार्च निकालने का। यह समय पंजाब में बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था सुधारने का।
विज्ञापन
13 मिनट से ज्यादा की इस सोशल मीडिया पोस्ट में सोनिया मान पंजाब के लोगों से यही अपील कर रही है कि गैंगवार को अब खत्म करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में अपील करते हुए सोनिया ने बोला कि आज उस पल को देखकर आंख से आंसू निकल आए। एक पिता जीते जी अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा दे रहा है और उसकी मां सबसे यही अपील कर रही है कि ऐसी शोहरत भगवान किसी को न दे जो उसके बेटे की जान ही ले ले।
विज्ञापन
सोनिया ने यह भी कहा कि अब मनकीरत सिंह औलख को धमकियां मिल रही हैं। आज एक, कल दूसरा और परसों तीसरा गैंगस्टरों की गोलियों का निशाना बनेगा। अब समय सरकार से सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए न्याय मांगने का आ गया है। आज अगर हमारी इंडस्ट्री ने न्याय के लिए आवाज नहीं उठाई तो कल इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन