{"_id":"6320cf4b909104707477bc00","slug":"punjabi-singer-sonia-mann-joins-jat-mahasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शुरुआत: गायिका सोनिया मान जाट महासभा में शामिल, पंजाब युवा महिला विंग की अध्यक्ष बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शुरुआत: गायिका सोनिया मान जाट महासभा में शामिल, पंजाब युवा महिला विंग की अध्यक्ष बनीं
Wed, 14 Sep 2022 12:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:17 AM IST
सार
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सोनिया मान ने कहा कि उन्होंने टीवी परदे के साथ-साथ हमेशा किसानों व समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का प्रयास किया है। ऑल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने सोनिया मान का महासभा में स्वागत किया।
विज्ञापन
सोनिया मान
- फोटो : facebook.com/officalsoniamann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के दौरान नई भूमिका में नजर आईं पंजाबी गायिका सोनिया मान मंगलवार को ऑल इंडिया जाट महासभा में शामिल हो गईं। उन्हें महासभा की युवा महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष हरपाल सिंह ने उन्हें महासभा में शामिल करवाया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सोनिया मान ने कहा कि उन्होंने टीवी परदे के साथ-साथ हमेशा किसानों व समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का प्रयास किया है। ऑल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने सोनिया मान का महासभा में स्वागत किया और कहा कि संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया के तहत सोनिया मान को ऑल इंडिया जाट महासभा के युवा महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन पर संगठन की अन्य जिम्मेदारियों के साथ युवा महिला विंग को पंजाब में गांव स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
हरपुरा ने कहा कि पंजाब में किसानों व जाटों की मांगों और समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए अक्तूबर में जिला स्तर पर बैठक करके रणनीति बनाई जाएगी। महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष जयइंदर कौर ने कहा कि जाट समाज की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ऑल इंडिया जाट महासभा का महिला विंग पूरे सूबे में लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने की लिए जागरूकता मुहिम शुरू करेगा।
विज्ञापन
जाट कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग
पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा कि पंजाब में जाट समाज को हर क्षेत्र में बनता प्रतिनिधित्व दिया जाए और ओबीसी के तहत आरक्षण दिया जाए, क्योंकि जाट समाज के पास बहुत कम जमीन रह गई है। उन्होंने जाट कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की, ताकि जाट समाज को अपनी समस्याएं और मांगें सरकार के समक्ष रखने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध हो सके।