फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Rajveer Jawanda met with a bike accident in Pinjore admitted to Fortis Mohali

पंजाबी सिंगर का एक्सीडेंट: बाइक पर सवार थे गायक राजवीर जवंदा, हार्ट अटैक भी आया, अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Sep 2025 11:10 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (पंचकूला)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (पंचकूला) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे के बाद उन्हें  हार्ट अटैक भी आया। सिंगर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Punjabi singer Rajveer Jawanda met with a bike accident in Pinjore admitted to Fortis Mohali
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के पिंजौर में पंजाब सिंगर का एक्सीडेंट हुआ है। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी पॉइंट के पास बाइक से आ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सांडों की लड़ाई में घायल हो गए। सिंगर बद्दी से पिंजौर आ रहे थे। अचानक सांड आगे आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर गिर गए। इस हादसे में सिंगर के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


हादसे के बाद घायल सिंगर को पहले पिंजौर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस बीच उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जहां से उन्हें पंचकूला सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने सिंगर की हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने सिंगर को पीजीआई के बजाय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बाइक चलाने के हैं शौकीन गायक
राजवीर जवंदा बाइक चलाने के शौकीन है। अक्सर वह अपनी मोटरसाइकिल पर लंबे- लंबे टूर पर जाते रहते हैं। उनका जन्म 1990 पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव तहसील के एक सिख जट्ट परिवार में हुआ है। राजवीर के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस के अधिकारी थे। वह पंजाबी सिंगर गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए हैं। उन्होंने कुछ समय तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दी हैं लेकिन बाद में वह पंजाब पुलिस को छोड़कर पूरी तरह गायकी में रम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे गायक और अदाकार
मोहाली। राजवीर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे भर्ती करवाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही उन्हें अस्तपाल में लाया गया राजनेताओं, गायकों और अदाकारों की भीड़ लग गई। शाम से ही अस्पताल गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, सुरजीत खान, अर्जुन ढिल्लों, जीत जगजीत, कुलविंदर बिल्ला, रणजीत बावा, परमीश वर्मा, कंवर ग्रेवाल के अलावा अकाली नेता अर्शदीप कलेर समेत कई गायक और राजनेता जवंदा का हाल जानने के लिए पहुंचे। सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed