{"_id":"59dbbd824f1c1bd1538b6959","slug":"punjabi-singer-jelly-rape-case-police-get-polygraph-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सिंगर जैली का पोलीग्राफ टेस्ट करवाएगी पुलिस, यहां से मिली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिंगर जैली का पोलीग्राफ टेस्ट करवाएगी पुलिस, यहां से मिली तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Jelly
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी मॉडल से रेप मामले में अब पुलिस ने सिंगर जरनैल सिंह जैली का पोलीग्राफी टेस्ट करवाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली स्थित लैब से टेस्ट करवाने का समय मिल गई है। अगर सबकुछ सही रहा तो इसी माह 17 अक्तूबर को आरोपी का टेस्ट होगा।
इस दौरान पुलिस आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर टेस्ट के लिए लेकर जाएगी। वहीं, इस मामले में इस टेस्ट को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि पीड़िता पहले ही कई बार कह चुकी है कि इस टेस्ट से सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले सोमवार को जिला अदालत में इस केस की सुनवाई हुई।
अदालत में आरोपी जैली को पेश किया गया। इस दौरान अदालत में आरोपी पर चार्जेज फ्रेम होने थे। उम्मीद जताई जा रही है कि अगली सुनवाई पर चार्जेज फ्रेम होंगे। अदालत ने फिलहाल केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 अक्तूबर निश्चित कर दी है।

यह है मामला
यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने के लिए पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली से मुलाकात की। जैली ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे गाने की ट्रेनिंग दे देगा। उसने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन वह उसे बहाने से सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया। जहां पर पहले से ही उसके साथी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने उसे कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। जैली ने उसकी वीडियो भी तैयार कर ली थी। साथ ही उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वहीं, वारदात के बाद मारपीट कर एक अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने फिर अपने एक जानकार को बुलाया। जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था।
मंत्री से लगाई गुहार तो पेश किया चालान
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पूर्व जब पुलिस इस मामले में चालान पेश नहीं कर रही थी। तो पीड़ित पंजाबी मॉडल पंजाब सरकार के एक मंत्री की सभा में पहुंच गई थी। इस दौरान उसने समारोह में सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से चालान पेश किया गया था।