{"_id":"14297a02af3f1d450025868ad94797c9","slug":"punjabi-singer-gurdas-mann-meeting-with-orphan-childrens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि, लावारिस बच्चों के बीच पहुंचे गुरदास मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि, लावारिस बच्चों के बीच पहुंचे गुरदास मान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Wed, 27 May 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पडियाला के मुंदबुद्धि और लावारिस केंद्र प्रभ आसरा में परिवार के साथ पंजाबी गायक गुरदास मान पहुंचे। उन्होंने स्पेशल बच्चों को समाज का अटूट अंग बताया।
विज्ञापन
उन्होंने युवा पीढ़ी को बुढ़ापे में मां-बाप की सेवा करने की अपील की। संस्था के मुख्य सेवादार शमशेर सिंह और रजिंद्र कौर ने गुरदास मान का स्वागत किया।
गुरदास मान ने संस्था में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ काफी समय तक बातें की। बच्चों से बातें करते समय कई बार वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यदि हम इंसानियत वाला धर्म नहीं निभाते तो हमें खुशी नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन
इसके लिए हम जितना चाहे पूजा-पाठ कर लें, वो सब व्यर्थ है। उन्होंने प्रभ आसरा के सेवादार शमशेर सिंह और रजिंद्र कौर की इन प्राणियों की सेवा के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मनजीत मान, अमन मान, सोनू सेठी, प्रिंहसपल जसपाल सिंह, गुरवेल सिंह और जसवीर सिंह मौजूद रहे।