फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Gurdas Mann files anticipatory bail plea in Punjab and Haryana High Court

हाईकोर्ट की शरण में गुरदास मान: पंजाबी गायक ने लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Mon, 13 Sep 2021 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 08:32 PM IST
सार

पंजाबी गायक गुरदास मान पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की शरण पर पहुंचे। कोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। मान के खिलाफ जालंधर के नकोदर में मामला दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

विज्ञापन
Punjabi singer Gurdas Mann files anticipatory bail plea in Punjab and Haryana High Court
पंजाबी गायक गुरदास मान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक गुरदास मान ने नकोदर में धार्मिक भावनाओं को आहात करने के आरोप में दर्ज मामले में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई है और इस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गुरदास मान ने जालंधर की जिला अदालत में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे आठ सितंबर को खारिज कर दिया गया था। जिला अदालत से याचिका खारिज होने के बाद गुरदास मान ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जालंधर के नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह के डेरे पर आयोजित मेले के दौरान उन्होंने सिख गुरु श्री अमरदास जी और लाडी साईं जी को एक ही वंश के होने की बात कही थी, इसके बाद से वह विवादों में आ गए थे और उनके खिलाफ नकोदर में 26 अगस्त को धार्मिक भावनाओं को आहात करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए गुरदास मान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed