{"_id":"66d71c925139b8a4a30032be","slug":"punjabi-singer-and-actor-gippy-grewal-did-not-appear-in-mohali-court-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश नहीं हुए गिप्पी ग्रेवाल: गिप्पी ने पेशी से मांगी छूट, अगली सुनवाई पर होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश नहीं हुए गिप्पी ग्रेवाल: गिप्पी ने पेशी से मांगी छूट, अगली सुनवाई पर होना होगा पेश
Tue, 03 Sep 2024 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:56 PM IST
सार
पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल से रंगदारी मांगने के मामला मोहाली जिला अदालत में चल रहा है। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई, लेकिन गिप्पी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने कोर्ट से पेशी के लिए छूट मांगी थी।
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल से रंगदारी मांगने के मामले की सुनवाई मोहाली के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में हुई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल गवाही देने नहीं पहुंचे। इससे पहले एक सुनवाई दौरान अदालत ने कोर्ट में गवाही न देने पर गिप्पी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।
इस मामले में 20 अगस्त को गिप्पी को अदालत में पेश होना था लेकिन उस सुनवाई पर गिप्पी के वकील कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अदालत में याचिका लगाई कि गिप्पी विदेश में शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कुछ समय दिया जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 3 सितंबर रखी थी, लेकिन फिर गिप्पी कोर्ट नहीं पहुंचे। गिप्पी ने अदालत में एक पत्र भेजकर कोर्ट में पेश न होने से छूट मांगी थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निश्चित की है। बता दें कि गिप्पी तीन पेशियों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे। अगर अगली तारीख पर गिप्पी पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकते हैं।
गिप्पी ग्रेवाल ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ दी थी शिकायत
बता दें कि पंजाबी गायक रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल निवासी सेक्टर-69 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 मई 2018 को उसके मोबाइल पर शाम 4 बजे गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें कई तरह की धमकियां दी गई थीं। धमकी में कहा गया कि अगर उसने बात नहीं मानी तो परमीश वर्मा व चमकीले की तरह परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायत में कहा गया था कि एक धमकी भरे मैसेज में लिख था कि वह दिलप्रीत बाबा बोल रहा है और उसे फिरौती की रकम चाहिए। पुलिस ने गिप्पी की शिकायत पर एक जून 2018 को गैंगेस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा उर्फ बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।