फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi novelist and writer Jaswant Singh Kanwal passes away

101 साल की उम्र में उपन्यासकार जसवंत सिंह कंवल का निधन, सीएम अमरिंदर सिंह ने व्यक्त किया शोक

Sun, 02 Feb 2020 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Punjabi novelist and writer Jaswant Singh Kanwal passes away
जसवंत सिंह कंवल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रख्यात पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल का मोगा में उनके पैतृक गांव ढुडीके में शनिवार को निधन हो गया। उनके पौत्र सुमैल सिंह सिद्धू ने बताया कि जसवंत सिंह कंवल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 101 वर्ष के थे और संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। ढुडीके में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब वे किशोरावस्था में थे तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और मलेशिया चले गए। कुछ वर्षो बाद वे अपने गांव लौट आए। 

विज्ञापन


वर्ष 1996 में साहित्य अकादमी ने उनको उनकी पुस्तक 'पाखी' पर साहित्य अकादमी ने फेलोशिप दी और दो साल बाद 1998 में उपन्यास तौशाली दी हांसो पर उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। 2007 में पंजाब सरकार द्वारा साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कंवल के निधन पर शोक जताते हुए उनको एक प्रतिभाशाली लेखक बताया। उन्होंने कहा कि कंवल को पंजाबी भाषा, कला और साहित्य में किए गए कार्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed