{"_id":"3b8c3d03fff7f401a0bd378cf7929cf3","slug":"punjabi-film-award-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में लगेगा फिल्म कलाकारों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में लगेगा फिल्म कलाकारों का जमावड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्मों के सम्मान में तीन साल से हो रहे पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड को इस साल भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका आयोजन 28 फरवरी को किया जा रहा है। पीटीसी नेटवर्क ने होटल ताज में इस बाबत प्रेस कान्फ्रेंस की। इस मौके पर दिलजीत दोसांझ, बीन्नू ढिल्लो, पीटीसी नेटवर्क की सीईओ और डायरेक्टर राजी एम शिंदे और नेटवर्क के प्रेसिडेंट रबिंद्र नारायण मौजूद थे।
पीटीसी नेटवर्क के प्रेसिडेंट रबिंद्र ने बताया की पिछली बार की तरह इस बार भी अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 37 फिल्मों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इनमें जट एंड जूलियट-2, साडा हक्क, सिंह वर्र्सेस कौर जैसी कुछ हिट फिल्मों में से बेस्ट फिल्म समेत 22 अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। अवार्ड सेरेमनी में धर्मेंद्र, अनिल कपूर, मीका सिंह, हनी सिंह और विवेक ऑबरॉय जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम मोहाली सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 फरवरी को होगा। इसका लाइव प्रसारण पीटीसी चैनल पर भी होगा। इस मौके पर दिलजीत दोसांझ ने कहा की उन्हें खुशी है कि उनकी फिल्म बेस्ट फिल्म की सूची में है। इस बार अवार्ड समारोह की एंकरिंग दोबारा दिलजीत ही कर रहे हैं।