फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi cinema is saving folk culture

पंजाबी सिनेमा बचा रहा लोक संस्कृति

Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Punjabi cinema is saving folk culture
चंडीगढ़। नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (नजफटा) की ओर से लिखित और मलकीत रौनी की ओर से संपादित पुस्तक पंजाबी स्क्रीन के सिनेमा संपादकीय लेख का वीरवार को विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण सेक्टर-70 में डॉ. सतीश कुमार वर्मा और बाबू मान सिंह ने किया। अदाकार गुग्गु गिल्ल ने बताया कि सिनेमा हमारी जान है। हम अंतिम सांस तक मां बोली पंजाबी सिनेमा के लिए काम करते रहेंगे। पुस्तक में फिल्मों में भाषा, संगीत, पहरावा, क्षेत्र के अनुसार लोकगीत इत्यादि पर आधारित लेख है। इसे सिनेमा से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों की ओर से लिखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि सिनेमा संबंधी पंजाबी में बहुत ही कम साहित्य लिखा गया है, इसलिए दलजीत अरोड़ा और मलकीत रौनी का प्रयास सराहनीय है। गीतकार बब्बू मान ने कहा कि सिनेमा के बारे में शोध करने वाले युवाओं के लिए यह पुस्तक कारगर सिद्ध होगी। कार्यक्रम में करमजीत अनमोल, बलकार सिद्धू, स्वराज संधू, मुनीष साहनी, शविन्द्र माहल, नाटककार जगदीश सचदेवा रत्न औलख, आशीष दुग्गल, गुरप्रीत कौर भंगू, रूपिंदर रूपी, प्रकाश गाधू, शितज चौधरी, मनभावन सिंह, मनदीप सिंह, देवी शर्मा, साहिल कोहली, दीपक गुप्ता, मनमोहन सिंह, मुनीष साहनी, तरसेम पाल, परमजीत भंगू, रणजीत शर्मा, कंवलजीत प्रिंस, सुरिंदर फरिश्ता (घुल्ले शाह), राज धालीवाल, भूपिंदर बरनाला, मनोज चौहान, गुरबिंदर मान, इकत्तर सिंह, हरविंदर औजला, परमवीर, गुरप्रीत सिंह नीटू, लाली गिल्ल, सुक्खी चाहल, अमन जौहल, जस्स सैंपला, मनजोत अरोड़ा, संजू सोलंकी, भूवन अजाद, मनप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सिनेमा से पंजाबी बोली का विदेशों में हुआ प्रसार
नजफटा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया कि पंजाबी मां बोली के प्रचार और प्रसार का सबसे बड़ा साधन सिनेमा है। पंजाबी फिल्में लगभग 100 देशों में रिलीज हो रही हैं, इसलिए क्षेत्रीय सिनेमा को साहित्य के जरिए लोगों तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed