फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi actor harish verma interview in chandigarh

कविता लिखने के शौकीन हैं ये पंजाबी फिल्मी एक्टर

Mon, 13 Jan 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
punjabi actor harish verma interview in chandigarh

माई तू केया पुत जमया...जेड़ा कंप्यूटर युग विच मिट्टी दि गल करदा....यह कविता है पंजाबी फिल्मों के एक्टर हरीश वर्मा की।

विज्ञापन


शूटिंग में व्यस्तता के बावजूद हरीश वर्मा समय मिलते ही कविता लिखने में लग जाते हैं। दो साल में उनकी कविताओं के खजाने में कई कविताएं शामिल हो चुकी हैं और कुछ गाने भी।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक मुलाकात के दौरान हरीश वर्मा ने कहा कि खालीपन उनको अच्छा नहीं लगता। इसको भरने का सबसे अच्छा उपाय उन्होंने तलाशा दो साल पहले।
विज्ञापन

एक छोटी सी डायरी और पेन जेब में रखने लगे। अच्छे आइडिया आते हैं तो लिख डालते हैं। इसी का नतीजा है अब उनके खजाने में कई कविताएं हैं।

हरीश वर्मा ने बताया कि फाइट बैक फिल्म में उनको कुछ अलग रोल करने को मिलेगा। इसमें उनकी भूमिका कॉमेडी से थोड़ा हटकर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह हैरी बवेजा द्वारा बनाई जाने वाली पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस फिल्म के लिए बातचीत चल रही है। हरीश वर्मा ने कहा कि उनकी फिल्म आरएसवीपी ने उनको एक नई ऊंचाई दी है। इस फिल्म के बाद उनके फैंस की संख्या में इजाफा हुआ है। हरीश थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं। उनको अब सीरियल से भी काफी ऑफर्स मिल रहे हैं। हरीश ने कहा कि अभी वह सिर्फ पंजाबी फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं।

किस फिल्म में क्या रोल
पंजाबन- करन
यार अनमुल्ले- खड़क शेर सिंह
बुर्राह- वरिंदर सिंह
डैडी कूल मुंडे फूल- गनी
व्याह 70 किमी- अमन
आरएसवीपी- रनबीर सिंह

अवार्ड
यार अनमुल्ले के लिए पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड
बुर्राह के लिए बेस्ट एक्टर पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड

टीवी सीरियल
ना आना इस देश में लाडो सीरियल में अवतार सांगवान की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed