{"_id":"61f603790dc6e51f61174aea","slug":"punjab-youth-congress-workers-recommended-name-of-cm-charanjit-channi-to-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चन्नी को मिला समर्थन: युवा कांग्रेस वर्करों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, चन्नी को सीएम उम्मीवार के तौर पर बताया सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम चन्नी को मिला समर्थन: युवा कांग्रेस वर्करों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, चन्नी को सीएम उम्मीवार के तौर पर बताया सक्षम
Sun, 30 Jan 2022 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:48 AM IST
सार
युवा कांग्रेस के नेता अंगद दत्ता ने पत्र में लिखा है कि चन्नी राज्य का नेतृत्व करने में सक्षम हैं और उन्हें ही अगला सीएम घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के संकेत दिए जाने के दो दिन बाद शनिवार को प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगले सीएम चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की सिफारिश की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेंगे। इसके तहत युवा कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नाम पत्र लिखकर चन्नी का नाम घोषित करने की अपील की है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के नेता अंगद दत्ता ने पत्र में लिखा है कि चन्नी राज्य का नेतृत्व करने में सक्षम हैं और उन्हें ही अगला सीएम घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के कुछ ही माह में चन्नी ने राज्य के विकास के लिए विभिन्न नीतियां पेश की हैं।
विज्ञापन
दत्ता ने लिखा कि उनके कार्यकाल के केवल 100 दिनों में, राज्य सरकार ने राज्य में नशे की दवाओं के खतरे से निपटने के प्रयास दिखाए, लखीमपुर खीरी हिंसा पीड़ितों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की, शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए, खाद्यान्न की खरीद की। युवा कांग्रेस नेता ने कर्मचारी कल्याण, उद्योगों को लाभ, कराधान का बोझ कम करने, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, राजस्व एवं पुनर्वास और परिवहन के लिए चन्नी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि चन्नी के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।