फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Woman police personnel slap girl in park in Batala transferred after video goes viral

Punjab: बटाला में महिला पुलिसकर्मियों ने पार्क में लड़की को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर तबादला

Thu, 13 Oct 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Oct 2022 09:03 PM IST
सार

वीडियो में बटाला के पार्क में एक लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आती है। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी लड़की को थप्पड़ मारती है। वहीं पुलिस महिलाकर्मियों का कहना है कि उनकी स्कूलों, कॉलेज और पार्क पर पीसीआर ड्यूटी लगी है, ताकि शहर के माहौल को ठीक रखा जाए।

विज्ञापन
Punjab Woman police personnel slap girl in park in Batala transferred after video goes viral
युवती को थप्पड़ मारती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बटाला के समाधि रोड पर बने पार्क में एक लड़की को दो पीसीआर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों ही महिला पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में बटाला के पार्क में एक लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आती है। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी लड़की को थप्पड़ मारती है। वहीं पुलिस महिलाकर्मियों का कहना है कि उनकी स्कूलों, कॉलेज और पार्क पर पीसीआर ड्यूटी लगी है, ताकि शहर के माहौल को ठीक रखा जाए। उन्हें लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि इस पार्क के नजदीक आईलेट्स सेंटरों से आए प्रेमी जोड़े बैठते हैं और आसपास का माहौल खराब करते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़की से बातचीत की, लेकिन लड़की बहस करने लगी तो पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई। इस संबंध में पीसीआर इंचार्ज बटाला और सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि दोनों महिला पुलिसकर्मियों को पीसीआर ड्यूटी से पुलिस लाइन बटाला में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस पार्क में अक्सर प्रेमी जोड़े बैठते हैं, जिससे इन प्रेमी जोड़ों के कारण आस-पास के लोगों को परेशानी होती है। वहीं इस संबंध में समाजसेवी मास्टर जोगिंदर सिंह अचलीगेट का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों ने ऐसी हरकतों को रोकने के लिए जो किया वह ठीक है। वहीं युवाओं को भी चाहिए कि वह ऐसा न करें। अपने माता-पिता के अच्छे संस्कारों को बरकार रखें, ताकि ऐसी कार्रवाई की नौबत ही न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed