{"_id":"6566c4143692f59c8204e9e5","slug":"punjab-weather-update-today-news-in-hindi-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बारिश की संभावना, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बारिश की संभावना, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा
Wed, 29 Nov 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:45 PM IST
सार
मौसम विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पंजाब में बदलेगा मौसम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। गुरुवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: प्लास्टिक और पॉलीथिन पर बिना विकल्प दिए रोक नहीं हो सकती कारगर, समाधान जरूरी
मंगलवार को चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन पंजाब में कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि सारा दिन सूर्य देवता आंख मिचौनी खेलते रहे। दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी रही। सबसे कम 11.3 डिग्री का तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 12.8, लुधियाना का 11.7, पटियाला का 13.2, बठिंडा का 14.0, फरीदकोट का भी 14.0, जालंधर का 11.4, मोगा का 13.4, रोपड़ का 13.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की सलाह- खाद व कीटनाशकों का न करें इस्तेमाल
मौसम विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने व जलाशयों के नजदीक न जाने के लिए भी कहा है।