{"_id":"6461b86ea579fe2c540d25e3","slug":"punjab-weather-update-news-in-hindi-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: गर्मी से परेशान पंजाब को मिलेगी राहत, सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: गर्मी से परेशान पंजाब को मिलेगी राहत, सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, गिरेगा तापमान
Mon, 15 May 2023 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 10:15 AM IST
सार
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक पंजाब में 17 मई की रात से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस विक्षोभ के असर से ही 17 मई को सूबे के मालवा क्षेत्र के जिलों में तेज गरज व चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ी गरमी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 16 मई से तीन दिन के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सोमवार को पंजाब भर में तेज गरज व चमक के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। विभाग के मुताबिक इसके असर से तापमान में अगले तीन दिन के दौरान दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक पंजाब में 17 मई की रात से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस विक्षोभ के असर से ही 17 मई को सूबे के मालवा क्षेत्र के जिलों में तेज गरज व चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी पड़ेगी।
विज्ञापन
फरीदकोट रहा सबसे गर्म
लुधियाना, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश हुई। पंजाब के पारे में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। सूबे के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 39.1, लुधियाना का 40.2, पटियाला का 41.5, पठानकोट का 40.2, बरनाला का 40.3, जालंधर का 39.5 और रोपड़ का 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रही। पंजाब में होशियारपुर का सबसे कम 21 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन