फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather update: Cold winds bring down the temperature in Punjab and Chandigarh

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: चंडीगढ़ में 3.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, अमृतसर में पारा -0.5, बुधवार से छाएंगे बादल, ठंड और बढे़गी

Sun, 19 Dec 2021 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 11:34 PM IST
सार

सर्द हवाओं ने पंजाब और चंडीगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। अभी लोगों को ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह व शाम को धुंध छा सकती है। वहीं अगले कुछ दिनों तक शीतलहर भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Punjab weather update: Cold winds bring down the temperature in Punjab and Chandigarh
फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंडी हवाओं के चलने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, सुबह और शाम को धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार सुबह और शाम गहरी धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम डिग्री 3.2 तक पहुंच गया। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार से बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। अगले कुछ दिनों तक शहर में शीतलहर जारी रहेगी। सुबह कोहरा और धुंध छाने से न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में पारा माइनस में पहुंचा
पहाड़ों में हिमपात के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड से अगले 48 घंटे में राहत के आसार नहीं है। शीत लहर जारी रहेगी। 23 दिसंबर से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान और नीचे आने की संभावना है।
 
शहर न्यूनतम तापमान
अमृतसर -0.5
फरीदकोट 1.0
होशियारपुर 1.2
पठानकोट 1.5
बठिंडा   1.4
चंडीगढ़   3.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed