{"_id":"61bf70ade495a945ac16e909","slug":"punjab-weather-update-cold-winds-bring-down-the-temperature-in-punjab-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: चंडीगढ़ में 3.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, अमृतसर में पारा -0.5, बुधवार से छाएंगे बादल, ठंड और बढे़गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: चंडीगढ़ में 3.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, अमृतसर में पारा -0.5, बुधवार से छाएंगे बादल, ठंड और बढे़गी
Sun, 19 Dec 2021 11:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:34 PM IST
सार
सर्द हवाओं ने पंजाब और चंडीगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। अभी लोगों को ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह व शाम को धुंध छा सकती है। वहीं अगले कुछ दिनों तक शीतलहर भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंडी हवाओं के चलने से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, सुबह और शाम को धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार सुबह और शाम गहरी धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम डिग्री 3.2 तक पहुंच गया। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार से बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। अगले कुछ दिनों तक शहर में शीतलहर जारी रहेगी। सुबह कोहरा और धुंध छाने से न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में पारा माइनस में पहुंचा
पहाड़ों में हिमपात के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड से अगले 48 घंटे में राहत के आसार नहीं है। शीत लहर जारी रहेगी। 23 दिसंबर से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान और नीचे आने की संभावना है।
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| अमृतसर | -0.5 |
| फरीदकोट | 1.0 |
| होशियारपुर | 1.2 |
| पठानकोट | 1.5 |
| बठिंडा | 1.4 |
| चंडीगढ़ | 3.2 |