फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Weather will change in Punjab from tomorrow

Punjab Weather News: बारिश से डेंगू की बढ़ी संभावना, महकमा अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

Tue, 21 Jun 2022 10:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

पंजाब में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 22 जून से बारिश का दौर समाप्त होगा और आसमान खुल जाएगा। अब तक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों ने राज्यभर में धान की रोपाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Punjab Weather News Weather will change in Punjab from tomorrow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जारी बारिश के दौर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गईं हैं। बारिश के पानी के कारण जगह-जगह हुए जलभराव से डेंगू की संभावनाएं भी बढ़ीं हैं। अभी तक राज्य में 150 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 5000 से अधिक लोगों का अब तक डेंगू का परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाल की बारिश ने बीमारी फैलने की संभावनाओं को बढ़ा दिया है। मौजूदा सीजन के दौरान राज्य में लगभग 5000 डेंगू परीक्षण पहले ही किए जा चुके हैं। डेंगू की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी जिलों को डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों को तेज करने के लिए अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा डेंगू वार्ड भी बनाए जा चुके हैं। विभाग ने कहा कि उसने पहले ही प्रत्येक जिले में डेंगू हॉटस्पॉट की पहचान कर ली है और जिला स्तर के अधिकारियों को डेंगू के लारवा के प्रजनन को रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अभी संक्रमण चार जिलों तक सीमित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में डेंगू का संक्रमण अभी तक चार ही जिलों में सीमित है। अब तक जो भी मामले आए हैं उनमें फिरोजपुर, मोहाली, कपूरथला और संगरूर जिले ही शामिल हैं। अन्य जिलों में डेंगू को रोकने के लिए विभाग ने लारवा को समाप्त करने की मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाल ही में हुई बारिश से मच्छरों के प्रजनन स्थल बढ़ने की संभावना अधिक हो गई है। हालांकि, प्रजनन की जांच के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को काम पर लगा दिया गया है। अभी डेंगू के मामलों में वृद्धि केवल कुछ जिलों में मिली है।  - डॉ. गगनदीप ग्रोवर, नोडल अधिकारी डेंगू, पंजाब


कल से थमेगा बारिश का दौर, खुलेगा आसमान
पंजाब में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। 22 जून से बारिश का दौर समाप्त होगा और आसमान खुल जाएगा। अब तक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों ने राज्यभर में धान की रोपाई शुरू कर दी। बारिश के कारण दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम पारे में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।



मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकांश जिलों में झिटपुट बारिश हुई। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में वृद्धि नहीं हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को राज्यभर में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। लुधियाना का समराला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में 35 से कम ही तापमान दर्ज किया गया। तापमान में यह गिरावट सामान्य से 6 डिग्री है। गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed