फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News More than normal rainfall in Punjab in October month

Punjab Weather News: पंजाब में अक्तूबर में सामान्य से 277.8 फीसदी अधिक बारिश, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Wed, 18 Oct 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Oct 2023 12:10 AM IST
सार

बारिश से रात का तापमान 15.7 डिग्री तक गिर गया है। यह अभी सामान्य के नजदीक बना है। पंजाब के प्रमुख शहरों में मंगलवार को पटियाला का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 15.8 और अमृतसर का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather News More than normal rainfall in Punjab in October month
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बीते 23 सालों में तीसरी बार अक्तूबर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंडक बढ़ गई है। इससे पहले साल 2004 और फिर 2021 में अक्तूबर महीने में ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में मौसम बदला है। बीते कुछ दिनों में पंजाब में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


साल 2000 से 2023 तक अक्तूबर महीने में हुई बारिश के आंकड़ों के मुताबिक 2004 में सामान्य के मुकाबले 47.7 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जो 122.2 फीसदी अधिक रही थी। इसी तरह से साल 2021 में सामान्य की तुलना में 35.1 एमएम बारिश हुई थी। यह सामान्य से 294.4 फीसदी अधिक थी। अक्तूबर 2023 में अब तक सामान्य के मुकाबले 23.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 277.8 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन

बारिश से 15.7 डिग्री तक गिरा रात का तापमान

बारिश से रात का तापमान 15.7 डिग्री तक गिर गया है। यह अभी सामान्य के नजदीक बना है। पंजाब के प्रमुख शहरों में मंगलवार को पटियाला का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 15.8 और अमृतसर का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरदासपुर का 15.7 डिग्री, जालंधर का 16.7, पठानकोट का 16.0, बठिंडा का 16.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बारिश के चलते दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.8, पटियाला का 28.2, लुधियाना का 25.9, बठिंडा का 31.0, मुक्तसर का 25.3, जालंधर का 25.5 और बरनाला का 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

आज से छह दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार छह दिन यानी बुधवार से 23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब में प्रमुख तौर पर अमृतसर में 5.0 एमएम की बारिश हुई। लुधियाना में 6.1, पटियाला में 2.5, पठानकोट में 20.0, गुरदासपुर में 35.2, एसबीएस नगर में 11.5, रोपड़ में 17.0, बठिंडा में 12.0, फतेहगढ़ साहिब में 6.5, जालंधर में 8.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सबसे अधिक 31 डिग्री का तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed