{"_id":"6589b3838672a10a2b07c6f6","slug":"punjab-weather-news-meteorological-department-issues-orange-alert-for-next-two-days-in-punjab-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में घनी धुंध का प्रकोप, 50 मीटर से कम रही दृश्यता, इन दो दिन हो सकती बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में घनी धुंध का प्रकोप, 50 मीटर से कम रही दृश्यता, इन दो दिन हो सकती बारिश
Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
सार
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का 7.2, लुधियाना का 7.1, पटियाला का 8.7, पठानकोट का 6.5, बठिंडा का 6.2, जालंधर का 9.3 और मोगा का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जालंधर में घने कोहरे में क्रिकेट खेलते बच्चे।
- फोटो : फोटो- सुमित सहगल (संवाद न्यूज एजेंसी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार को घनी धुंध का प्रकोप रहा। यही वजह रही कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व फरीदकोट में दृश्यता 50 मीटर से भी कम की रही। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घनी धुंध छाई रहेगी। वहीं विभाग ने लोगों को वाहन चलाते समय और भी सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 30 व 31 दिसंबर को पंजाब के माझा व दोआबा क्षेत्रों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में आज सबसे अधिक 23 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 21.7, लुधियाना का 22.4, पटियाला का 19.3, पठानकोट का 22.9, गुरदासपुर का 17.0, फतेहगढ़ साहिब का 20.2 और मोगा का 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का 7.2, लुधियाना का 7.1, पटियाला का 8.7, पठानकोट का 6.5, बठिंडा का 6.2, जालंधर का 9.3 और मोगा का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।