फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Weather News Meteorological Department issued red alert in Punjab today

Punjab Weather News: पंजाब में कोहरे के कहर के साथ ठंड का सितम, पठानकोट में हादसे में एक की मौत

Thu, 22 Dec 2022 12:45 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पंजाब
अमर उजाला/संवाद, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 12:45 AM IST
सार

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट जिले गुरुवार खास तौर से सुबह के वक्त घनी धुंध की चादर लपेटे रहेंगे।

विज्ञापन
Punjab Weather News Meteorological Department issued red alert in Punjab today
Punjab Weather Update: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे के कहर के साथ ठंड का सितम जारी है। माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के कई जिले घनी धुंध व शीत लहर की चपेट में हैं। बुधवार को कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। पठानकोट में सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि प्रदेश में हादसों में छह लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते 20 से अधिक ट्रेनें डेढ़ घंटे से आठ घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। धुंध की चादर छाई रहेगी।

विज्ञापन


पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कार का संतुलन बिगड़ने से बाइक के बीच टकराने से कार चालक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक नरेंद्र कुमार मोहल्ला ढाकी का रहने वाला था। बाइक सवार जयदेव निवासी गांव भजूरा और उसका दोस्त बलवीर कुमार निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


सुजानपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार घायल जयदेव ने बयान दर्ज करवाया है कि वह अपने दोस्त बलवीर कुमार के साथ अपनी दुकान बंद करकेघर जा रहा था। इसी दौरान, सुजानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई, जिसका संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पार करके उनकी ओर आकर बाइक से टकरा गई। इससे वे दोनों जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ट्रक व महिंद्रा पिकअप गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिंद्रा गाड़ी सवार ड्राइवर व उसका साथी दोनों गाड़ी के बीच में फंस गए। हादसे का पता चलते ही मौके पर मौजूद लोगों व नेशनल पेट्रोलियम टीम व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर ड्राइवर व उसके साथी को बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों ड्राइवरों को गंभीर चोट आई हैं।

खन्ना में ट्राली के नीचे घुसी बोलेरो
खन्ना में मंगलवार रात को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हरीश कुमार निवासी इकौलाहा को लुधियाना के डीएमसी व अमन निवासी खोड़ी नौध सिंह को चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल करवाया गया। बोलेरो गाड़ी की टक्कर गन्ने से भरी ट्राली से हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्राली के नीचे घुसी बोलेरो में से दोनों नौजवानों को राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

मौसम रहेगा शुष्क, गुरदासपुर सबसे ठंडा
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट जिले गुरुवार खास तौर से सुबह के वक्त घनी धुंध की चादर लपेटे रहेंगे। अगले कुछ दिनों तक फिलहाल पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा व बारिश नहीं होगी। उधर, बुधवार को पंजाब के दिन के तापमान में तो 2.2 डिग्री की गिरावट देखी गई लेकिन रात के तापमान में 1.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। 5.0 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, लुधियाना का 10.2 डिग्री, पटियाला का 10.0 डिग्री, पठानकोट का 6.0 डिग्री, बठिंडा का 5.6 डिग्री, जालंधर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed