फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Mercury reached 35 degree Celsius in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, चार दिनों में और बढ़ेगा तापमान

Mon, 10 Apr 2023 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 12:29 AM IST
सार

पंजाब में पारे में उछाल के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बिजली की अधिकतम मांग 6164 मेगावाट दर्ज की गई। इसके मुकाबले पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता 3380 मेगावाट के करीब रही।

विज्ञापन
Punjab Weather News Mercury reached 35 degree Celsius in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिन में तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिन 30-35 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर, रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.6 डिग्री का उछाल देखने को मिला, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। समराला में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, लुधियाना का 33.2 डिग्री, पटियाला का 35.2 डिग्री, बरनाला का 35 डिग्री, पठानकोट का 34.1, मुक्तसर का 34.3 और फिरोजपुर का 34 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रातें भी पहले से गर्म हो गई हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान होशियारपुर का 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पारे में उछाल के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी
पंजाब में पारे में उछाल के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बिजली की अधिकतम मांग 6164 मेगावाट दर्ज की गई। इसके मुकाबले पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता 3380 मेगावाट के करीब रही। रविवार को रोपड़ थर्मल प्लांट की तीन, लहरा मुहब्बत की दो, तलवंडी साबो की एक व गोइंदवाल साहिब की एक यूनिट बंद रही। इनमें से ज्यादातर यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पावरकॉम को सरकारी थर्मल प्लांट से 481 मेगावाट, प्राइवेट थर्मल से 2634 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 115 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से बिजली प्राप्त हुई। मांग पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाकी बिजली बाहर से खरीदी। पावरकॉम अधिकारियों के मुताबिक स्थिति काबू में है लेकिन आने वाले दिनों में गरमी ज्यादा बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ेगी। इसके लिए पावरकॉम पहले से तैयार है और बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए सारे प्रबंध कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed