{"_id":"646bac22db5b71250a05af8b","slug":"punjab-weather-news-heavy-rain-and-thunderstorm-warning-in-punjab-on-wednesday-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पटियाला में पारा 45 डिग्री पार, 24 घंटे बाद राहत के आसार, बारिश व आंधी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पटियाला में पारा 45 डिग्री पार, 24 घंटे बाद राहत के आसार, बारिश व आंधी की चेतावनी
Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
सार
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। उसके बाद अगले तीन दिन तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी ने तेवर कड़े कर लिए हैं। पटियाला में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा। पूरे पंजाब में तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। लगभग सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उसके बाद सूबे में बारिश और आंधी का अलर्ट है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि 23 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। 23 मई को भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी व तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 मई को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे 24 मई को तेज बारिश होगी। कुछ जगहों पर 50-70 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
तीन दिन मौसम रहेगा खुशनुमा
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। उसके बाद अगले तीन दिन तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन